गौतम बुद्ध नगर आशीष कुमार सिंघल:
उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. फर्रुखाबाद में दारोगा तरुण द्वारा आत्महत्या करने के बाद गाजियाबाद के थाना कविनगर में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय थानुआ ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि दारोगा डिप्रेशन में थे. जिसके बाद उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली.गंभीर रूप से घायल दारोगा को यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. कहा जा रहा है कि विजय डिप्रेशन में थे. फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है!
अभी जल्दी में एक एसडीएम द्वारा भी होमगार्ड के सिपाही से राइफल लेकर आत्महत्या का मामला सामने आया था सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे अधिकारी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं समय-समय पर उनको मनोज चिकित्सक के परामर्श सलाह देने की जरूरत है जिससे वह हर किसी अगर डिप्रेशन में हैं तो मनोचिकित्सक से काउंसलिंग करा कर उनकी परेशानियों को समझा जा सकता है!


Post A Comment: