लखनऊ आशीष सिंघल :
मैं सांसद हूँ जब तक कार्यकाल है सांसद रहूँगी-सावित्री बाई फुले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी दलित थे, हनुमान दलित थे लेकिन मनुवादियों के खिलाफ थे-सावित्री बाई फुले
आज मैं बहुत दुखी हूँ
आज भारतीय जनता पार्टी के लोगो के मुँह से सुनने को मिलता है कि संविधान बदला जाएगा
न तो संविधान लागू किया जा रहा है न ही आरक्षण लागू किया जा रहा
मेरी मांगो को सरकार द्वारा ठुकराया गया
आज भाजपा सरकार बहुजनों के हित में कार्य नही कर रही
बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी गयी लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गई
भाजपा के मंत्री संविधान बदलने की बात करते है
भाजपा के बड़े नेता आरक्षण को खत्म करने की बात करते है
अल्पसंख्यक लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है
केंद्र सरकार ने दावा किया था 15 लाख आएंगे
बहुजन समाज के इतिहास को मिटाया जा रहा है
देश का विकास न करके मन्दिर और मूर्तिया बनाई जा रही है
भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है
आज आहत होते हुए मैं 6 दिसम्बर 2018 से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूँ
आज से मेरा भाजपा से कोई लेना देना नही है
दलित सांसद होने के कारण मेरी बातों को मुझे अनसुना किया गया
आज में भाजपा से इस्तीफा दे रही हूँ
संविधान को समाप्त करने की साजिश की जा रही है
दलित और पिछड़ा का आरक्षण बड़ी बारीकी से समाप्त किया जा रहा है
जब तक मैं जिंदा रहूँगी घर वापस नही जाऊंगी
संविधान को पूरी तरह से लागू करूंगी


Post A Comment: