आशीष सिंघल दनकौर:




कल दिनांक तीन 12 2018 को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ उत्तर प्रदेश के निदेशक  संजय सिन्हा द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दनकौर गौतम बुद्ध नगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया साथ ही साथ डाइट परिसर में ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया एवं परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय दनकौर नंबर 1, प्राथमिक विद्यालय दनकौर नंबर 2, तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दनकौर का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता का परीक्षण किया बच्चों से पुस्तक पढ़वाई व गणित के सवाल कराए शिक्षण कार्य से निदेशक महोदय संतुष्ट दिखे। इसके पश्चात निदेशक महोदय ने डायट की समस्त स्टाफ के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और समस्त स्टाफ से प्रेरणा दाई बातें की इस दौरान संजय उपाध्याय, प्राचार्य डायट दनकौर एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ धर्मवीर सिंह, डॉ प्रवेश यादव, दिनेश सिंह चौहान, कमल सिंह  सुशील कुमार सिंह,  खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह पवार,प्रवक्ता डायट डॉ शालिनी सिंह बंदना यादव मनीषा सिंह नीलम राय निधि ज्योति अग्रवाल डॉ अर्चना आर्य अंजली सिंह सरोज गुप्ता भूपेंद्र सिंह बरखा सिंह संयोगिता सोनी एबीआरसी अशोक कुमार उमेश राठी रामकुमार शर्मा  मनोज कुमार सविता भट्ट वीरेंद्र त्यागी आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: