Good morning
24Express news Aligarh
Date 4/12/18
Jitendra Garg
24Express news chief Aeditor Mr Ashish Singhal Ji ko 52yr ho NY Ki Hardhik Bhadahiya
अमुवि के छात्र संघ ने कैबिनेट सदस्य को मूवी कोर्ट का सदस्य किया नामित
अमुवि में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए संवाद सत्र का हुआ आयोजन जिसमें तैयारी के प्रभावी तरीके बताए गए
24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748 भी लगाएगा।
24Express news Aligarh
Date 4/12/18
Jitendra Garg
24Express news chief Aeditor Mr Ashish Singhal Ji ko 52yr ho NY Ki Hardhik Bhadahiya
लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का ऐलान, किसानों के बच्चों को 20% आरक्षण की मांग को लेकर होगा आंदोलन
लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि सभी जाति धर्म के 3 एकड़ से कम भूमि धारक किसानों के बच्चों को 20% आरक्षण की मांग को लेकर शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन होगा,उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि देश में पूंजीवादी ताकतें किसान और मजदूरों को बांटने और भटकाने के उद्देश्य से इस तरह की जाती क्षेत्रीय आरक्षण की मांगों को उकसाने का कार्य करती है।लोकदल किसान और मजदूरों को जाति और धर्म में नहीं बटने देगा।ताकि देश का किसान और मजदूर अपनी एकजुटता तथा ताकत का एहसास इन पूंजी पतियों की कठपुतली दलों को करा कर अपने अधिकार पा सके।2019 के लोकसभा चुनाव में लोकदल देश को तीसरा विकल्प देगा।प्रेस वार्ता के दौरान लोक दल जिलाध्यक्ष बाबा देवानंद,प्रदेश प्रभारी संदीप तोमर,जसविंदर सिंह, लोकेश तिवारी,रामनिवास तिवारी, सचिन सैनी, राहुल कुमार, वरुण जौहरी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान पर अमुवि प्रशासन का पुतला फूंक कर किया विरोध प्रदर्शन
आदित्य पंडित कार्यकर्ता हिन्दू युवा वाहनी का कहना है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में चिकिनफ्राई किये गए तेल में पूड़ियाँ सेक कर हिन्दू छात्रों को परोसने की घटना घोर निंदनीय है,हिन्दू युवा वाहनी इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती है,इससे हिन्दू जनमानस की भावनाएं आहत हुई है,अमुवि प्रशासन संकीर्ण मानसिकता किसी कीमत पर बर्दाश्त नही की जाये गी,अमुवि प्रशासन दोषियों के खिलाफ शीघ्र ही कठोर कार्यवाही करें, इस मामले में अगर कार्यवाही नही की गई तो हिन्दू युवा वाहनी कार्यकर्ता किसी भी हद तक जाकर इस लड़ाई को लड़ेंगे।
रानी अवंती बाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को रानी अवंती बाई होलकर स्टेडियम अलीगढ़ में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन राज्य मंत्री रघुराज प्रताप सिंह एवं जनपद के प्रभारी राज्य मंत्री, गन्ना एवं विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा द्वारा किया गया।इस अवसर पर छर्रा विधायक रविंद्र पाल सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह,ब्लॉक प्रमुख,मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत पांडे एवं जनपद भर से आए हुए समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित हुए। विकास खंड से आए हुए दिव्यांगजन छात्र-छात्राएं द्वारा कार्यक्रम में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर ऋषि सिंह जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सर्व शिक्षा अभियान अलीगढ़,शाहिद अली दुष्यंत सिंह सुशील पीटीआई आदि भी उपस्थित रहे।बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त दिव्यांगजन बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए इसके साथ ही बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भाजपा युवा मोर्चा की रघुवीरपुरी मंडल की कार्यकारिणी की हुई घोषणा
भाजपा युवा मोर्चा की रघुवीरपुरी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने सभी नवीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बधाई दी। उन्होंने सभी से कहा कि अब सभी एकजुट होकर मिशन 2019 में जुट जाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम ये युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।मंडल अध्यक्ष डॉ.दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यकारिणी में मुकेश चौधरी, गौरव कुमार, शिवा और प्रदीप को उपाध्यक्ष, मानवेन्द्र प्रताप, सतेंद्र, तरुण सैनी व सौरभ को उपाध्यक्ष, पवन दिवाकर, मंत्री लोधी, संजय लोधी, अंशु पंडित, राहुल सिसोदिया को सदस्य बनाया गया है।
स्वर्ण जयंती नगर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने वाली टीम का किया सम्मान
कुछ दिन पूर्व स्वर्ण जयंती नगर में कृष्ण मुरारी सक्सेना जी के घर मे हुई चोरी की घटना का खुलासा करने पर स्वर्ण जयंती नगर से गीता मित्तल (भारतीय जनतापार्टी से बेटी बचाओबेटी_पढ़ाओ की जिला सह संयोजक), देव अग्रवाल (वार्ड 42 B के सेक्टर संयोजक), नगर की जनता में कृपाल सिंह, राज देवी, शरद, नरेश प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह, निर्दोश जैन, उपाध्याय, वंदना, सीमा, मीरा, कुसुम, मधु अग्रवाल आदि लोगों ने क्वार्सी थानाध्यक्ष एस के सिंह,चौकी इंचार्ज राम वीरेश,सब इंस्पेक्टर लाल बहादुर, सिपाही दुर्गेश, पुष्पेन्द्र अन्य सहयोगियों का सम्मान व आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय नाथपंथ योगी महासभा अलीगढ़ ने एक एएमयू को भेजा सुझाव पत्र
अखिल भारतीय नाथपंथ योगी महासभा अलीगढ़ द्वारा एक आम सभा मीटिंग की गई जिसमें एएमयू विभाग एक लिये एक सुझाव पत्र भेजा गया है और उसमें नाथपंथ की तरफ से हिंदू धर्म का सम्मान करने की बात की गई है नाथपंथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू नाथ योगी ने कहा कि जिस तरीके से एएमयू मुस्लिम धर्म के लिए सतर्कता रखता है तथा सम्मान देता वैसा ही वो हिन्दू धर्म के लिए क्यो नही करते ,हिन्दू धर्म के लिए इतनी हीन भावना क्यो ?हिन्दू धर्म के विद्यार्थियों के खाने में इतनी लापरवाही क्यो और इस मसले पर भी सरकार,शासन,प्रशासन व एएमयू प्रशासन व इंतजामिया क्यो खामोश है हम अब ऐसा नही होने देंगे जल्द कार्यवाही ना होने पर हमें खुद कार्यवाही के लिए एएमयू में जाना पड़ेगा।वही नाथपंथ के राष्ट्रीय सचिव योगी वतन नाथ ने कहा है कि अब हमें इन लोगों पर कोई भरोसा नही है इस लिए हिन्दू बच्चों के लिए अलग से शुद्ध शाकाहारी भोजन तैयार कराने के लिए हिन्दू कर्मचारी व साथ ही हिन्दू बच्चों के लिए अलग से शाकाहारी भोजनालय तैयार कराया जाए ।
भाजपा सिविल लाइन मंडल ने श्याम नगर में निकाली कमल संदेश पद यात्रा
भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अगुवाई में श्याम नगर से सेंटर पॉइंट तक कमल संदेश पद यात्रा का आयोजन किया गया इसमें कोल विधायक अनिल पाराशर और भाजपा महानगर उपाध्यक्ष वीएस पोल का विशेष सहयोग रहा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि पदयात्रा के द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड लेकर जन-जन तक पहुंचाना है वह 2019 में भाजपा को पुनः केंद्र में पहुंचाना है पदयात्रा में राजीव गुप्ता पुष्पेंद्र जादौन मधुलिका राघव कविता भारती शिल्पी ज्योति विशाल कश्यप वर्षा गौड़ आदि मौजूद रहे।
अमुवि के छात्र संघ ने कैबिनेट सदस्य को मूवी कोर्ट का सदस्य किया नामित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष की संस्तुति पर छात्रसंघ के सीनियर कैबिनेट सदस्य सैयद शाहरूख हुसैन को अमुवि कोर्ट का सदस्य नामित किया गया है।उनका कार्यकाल एक वर्ष अथवा विश्वविद्यालय का छात्र बने रहने तक होगा।
अमुवि में सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के लिए संवाद सत्र का हुआ आयोजन जिसमें तैयारी के प्रभावी तरीके बताए गए
अलीगढ़ मुस्लिम विश्ववद्यालय की रेजीडेंशियल कोचिंग एकाडमी द्वारा सिविल सर्विसेज़ परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए परस्पर संवाद सत्र का आयोजन किया गया जिसमें झारखण्ड कैडर के आई.पी.एस. अधिकारी तथा अमुवि जे.एन. मेडीकल कालिज के पूर्व छात्र डा. ऐहतशाम वकारिब ने छात्रों को उक्त राष्ट्रीय परीक्षा की तैयारी के प्रभावी तरीकों से अवगत कराया।छात्रों को संबोधित करते हुए डा. व कारिब ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे आवश्यक बात अपने लक्ष्य को निर्धारित करना है।इसके अतिरिक्त स्वंय के अनुशासन के लिए कठोर नियम बनाना तथा समय की पाबंदी दूसरी महत्वपूर्ण शर्ते हैं।उन्होंने कहा कि चयनित विषय पर मजबूत पकड़ के साथ ही तेज तथा समयबद्ध तरीके से परीक्षा में लेखन कला को विकसित करना भी अति आवश्यक है।
समाजसेवी मधु आंधीवाल ने सामाजिक संस्था राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन का किया गठन, जन सेवा करेगी संस्था
राष्ट्र रक्षा फाउंडेशन की संस्थापिका मधु आंधीवाल ने कहा कि संस्था के सदस्यों द्वारा आम आदमी में राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देना और समाज को संगठित करना, समाज में सुख शांति कायम करने के लिए हर संभव प्रयास करना और अच्छी शिक्षा का प्रसार करना, बढ़ते भ्रष्टाचार एवं समाज में बढ़ती कुर्तियों को समाप्त करना, महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए कार्य करना, समाज में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करना मुख्य मुद्दे रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान समाजसेवी दया शर्मा, सुनील कौशल,मोहित नगाइच, शुभा कौशिक,वर्षा गौड़,संगीता गुप्ता,अनीता गर्ग,वीना चौहान, मधु राजपूत,रीना उपाध्याय, राहुल शर्मा,अखिलेंद्र सिसोदिया,उमेश गौड़, ममता सिंह आदि उपस्थित रहे।
दिव्यांगों में दिव्य शक्तियां निवास करती है,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नवीन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आज विकलांगों का सतत विकास विषय पर एक कार्यक्रम मिशनरी ऑफ़ चैरिटी मदर टेरेसा अनाथालय जमालपुर में विकलांग व्यक्तियों दिव्यांगों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राधिकरण सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान ने कहा कि दिव्यान्गों में दिव्य शक्तियां निवास करती हैं, इनमें स्वयं ईश्वर का वास होता है, इनकी सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा है, दिव्यांग हमारे भावों को सामान्य व्यक्ति से ज्यादा समझते हैं, आज मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप लोगों के साथ कुछ पल विताने का मौका मिला।श्री पासवान ने कहा कि अपाहिज़ होने से ज़िन्दगी ख़त्म नहीं हो जाती ।
विश्व दिव्यांग दिवस के पर दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसायटी ने जिला मलखान सिंह अस्पताल में किया रक्तदान
विश्व दिवियांग दिवस पर दिव्यांग एकता वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक जितेंद्र कुमार सिंह के नेत्रत्व में दिव्यांग जनों ने जिला मलखानसिंह चिकित्सालय में एक शिविर आयोजित कर मुख्य अतिथि सीएमएस डा. रामकिशन की देखरेख में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रक्तदान किया।इस अवसर पर जितेंद्र ने कहा दिव्यांगों द्वारा रक्तदान किया जाना देश सेवा से कम नहीं है ।श्री सिंह ने कहा दिव्यांगजन अपने आपको कमजोर ना समझें अगर हौंसले बुलन्द हैं तो देश सेवा किसी भी रूप में की जा सकती है रक्तदान शिविर में सीएमएस डा. रामकिशन ने कहा दिव्यांगों के हौंसलों की सहराना करते हुये रक्तदान के फायदे बताये।रक्तदान करने वालों में अब्दुल अजीज,जीवन्त कुमार, राकेश सिंह,मौनू राठौर,डा.बन्टी,बबलू, जसराम,दीपक सैनी,कैलास कुमार,सतीशकुमार , धर्मेंद्र,अनिल,जावेद,मुस्तकीम,चिकित्सालय स्टाफ में अनुराग राजवंशी,श्रीमती रश्मिलता, आशीष मसीह, सतेंद्र सिंह आदि थे।
विश्व दिव्यांग दिवस दिव्यांग जन कल्याण समिति द्वारा मनाया गया
दिव्यांग जन कल्याण समिति द्वारा आज विश्व दिव्यांग दिवस दीनदयाल अस्पताल में मनाया गया जिसमें अलीगढ़ और आसपास के क्षेत्र से आए दिव्यांगों ने भाग लिया संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अमरावत ने कहा कि प्रशासन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है प्रधानमंत्री के नाम बदलने से दिव्यांगों की समस्या खत्म नहीं होगी दिव्यांगों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं sc-st मामले को लेकर तो लोग सक्रिय हैं लेकिन दिव्यांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और कहा कि मांग ना पूरी होने पर वह आंदोलन और धरना देंगे इस मौके पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया दिव्यांगों की समस्या का समाधान भी कराया गया
24Express news. Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748 भी लगाएगा।


Post A Comment: