आशीष सिंघल लखनऊ:4.12.18



बुलंदशहर कोतवाल हत्याकांड अपडेट

पोस्टमार्टम के बाद कोतवाल के गोली लगने से मौत होने की हुई पुष्टि

डीएम बुलंदशहर ने की सर में गोली लगने की पुष्टि

जिले में शांतिपूर्ण तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू

आज सुबह 10 बजे पुलिस लाईन में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को दी जाएगी अंतिम स्लामी

श्रधांजलि के बाद पैतृक घर एटा जिले के तरगवां गांव ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

शहीद कोतवाल सुबोध कुमार की सरकारी पिस्टल भी लूटकर ले गए उपद्रवी

दादरी के बिसाहड़ा कांड के जांच अधिकारी भी रहे थे शहीद कोतवाल

अखलाक हत्याकांड के समय जारचा थाने के थे कोतवाल सुबोध कुमार।
मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर की घटना के दिवंगत पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी को 40 लाख रु तथा माता पिता को 10 लाख रु आर्थिक सहायता देने  की घोषणा की

दिवंगत इंस्पेक्टर के आश्रित परिवार को असाधारण पेंशन तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बुलंदशहर की घटना में दिवंगत पुलिस इंस्पेक्टर श्री सुबोध कुमार सिंह की पत्नी को 40 लाख रुपये तथा स्व श्री सिंह के माता-पिता को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत इंस्पेक्टर के आश्रित परिवार को असाधारण पेंशन तथा परिवार के एक सदस्य को मतृक आश्रित के तौर पर सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है।
Share To:

Post A Comment: