दनकौर आशीष सिंघल:-
शुक्रवार को मिशन युवा शक्ति संगठन ने दनकौर क्षेत्र के ग्राम मुंझखेड़ा के एस.डी.जी.पब्लिक स्कूल में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सोरन प्रधान तथा राष्ट्रीय संयोजक मनोज चौधरी के नेतृत्व में स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को ऊनी वस्त्र व पाठ्य सामग्री वितरित की संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित चपरगढ़ ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए समाज तथा मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए, स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि मानव सेवा ही देश सेवा है संगठन उन्हीं के विचारों पर चलकर लोगों को समाज सेवा के लिए जागरूक करने का कार्य करेगा इस मौके पर सोरन प्रधान, मनोज चौधरी, उम्मेद एड्वोकेट, रमेश कसाना, अशोक शर्मा, वीके चौधरी, अकरम खान,शिवकुमार भाटी, इंद्रपाल मास्टर तथा स्कूली बच्चों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



Post A Comment: