Good morning
 24Express news Aligarh Date 21/12/18
    Jitendra Garg

👉  *अतरौली क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बदमाशों ने लूटे 80 हजार रुपये, बदमाश फरार*
थाना अतरौली क्षेत्र के गांव सहनोल के निकट दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आबिद से 80 हजार की नगदी,प्रिंटर ओर मोबाइल फ़ोन लूटे,बदमाश फरार,घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

👉 *अलीगढ़ बार का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न 1639 अधिवक्ताओं ने किया मतदान अधिकार का प्रयोग*
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में आज दीवानी कचहरी व कलेक्ट्रेट में 24 प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबले में 1792 मतदाताओ में से 1639 मतदाताओं ने मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्यों का फैसला मत पेटी में बंद किया शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से मतगणना होगी उसके बाद ही पता चलेगा कि किसके सर पर अलीगढ़ बार चुनाव की जीत का ताज सजेगा
👉  *जिला अलीगढ़ कैमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह टिल्लू महामंत्री आलोक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा बने*
जिला अलीगढ़ कैमिस्टस एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बने शैलेंद्र सिंह टिल्लू महामंत्री आलोक कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा सहित 10 थोक विक्रेता कार्यकारी सदस्य(सुनील कुमार सिंह,मोहम्मद आमिर, शहवाज अनवार खान,यतेंद्र भारद्वाज,पंकज वार्ष्णेय,सपना सारस्वत,रश्मि अग्रवाल,मोहम्मद जावेद यासीन,मोहम्मद आरिफ खान,पूनम सैनी) और 20 फुटकर विक्रेता कार्यकारी सदस्य(देव प्रकाश,लालाराम, कृष्ण कुमार राजपूत,मोहम्मद जावेद,आरिफ हनीफ,राकेश कुमार शर्मा,मुरारी लाल अग्रवाल, राकेश कुमार मधोक,ऋषि रावत, कामता प्रसाद अग्रवाल,सुरेंद्र कुमार शर्मा,गगन गुप्ता नरेंद्र कुमार मिश्रा,राहुल शर्मा,गौरव कुमार,यथेष्ट कुमार गुप्ता,दुर्गेश कुमार,नावेद रब्बानी ,असलम, पंकज अग्रवाल)हुए मनोनीत यह जानकारी दिनेश गुप्ता मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी इस मौके पर प्रभात वार्ष्णेय रजनीश चुनाव अधिकारी और डॉक्टर सुनील कुमार वार्ष्णेय चुनाव अधिकारी मौजूद रहे।


👉 *100 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल अलीगढ़ और नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में एमओयू पर हुई सहमति*
देश के 100 स्मार्ट सिटी शहरों की सूची में शामिल नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड पूरे देश में ऐसे शहर बन गए हैं जिन्होंने आपसी सहमति के आधार पर एमओयू करने का निर्णय लिया है यह पहला अवसर है जब के दो स्मार्ट सिटी एक साथ एमओयू हस्ताक्षर करने जा रहे हैं स्मार्ट सिटी लिमिटेड अलीगढ़ की एक दिवसीय कार्यशाला मंडलायुक्त सभागार में की गई इस कार्यशाला में नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चेयरमैन नरेश कुमार ने अध्यक्षता करते हुए नई दिल्ली की भांति अलीगढ़ शहर में अधिक से अधिक छोटे-छोटे पीपीपी मॉडल पर कार्य कराए जाने की बात कही। कार्यशाला में आर पी सिंह ने कहा कि पीपीपी मॉडल पर कार्य करने वाले व्यक्तियों को अधिक से अधिक साहू लेते उपलब्ध करानी चाहिए ताकि लोग स्वयं शहर के विकास और सौंदर्यकरण के लिए आगे आ सके। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी की ओर एक कदम बढ़ाते हुए बस स्टैंड ओं को शहर सीमा से बाहर कर दिया गया है अब इन बस स्टैंड नो को आधुनिक स्मार्ट सुविधाओं से लैस करने का कार्य किया जाएगा।

👉 *जवां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान  एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,लूट और चोरी का माल बरामद*
थाना जवां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमालपुर तिराहे से मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम आकाश पुत्र बबलू उर्फ बाबा निवासी अमरौली थाना जवां बताया।पुलिस ने लूट और चोरी का माल किया बरामद।अभियुक्त से लूट के 1150 रूपये व नाजायज एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित जमालपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

👉 *छर्रा पुलिस ने  जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार*
थाना छर्रा पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में  गांव सतरापुर से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम रहमत उर्फ तारबाबू पुत्र खिच्चू,राजुद्दीन पुत्र खिच्चू निवासीगण सतरापुर थाना छर्रा,व करीम पुत्र जमील निवासी नगला शरीफ खां थाना जेबर,गौतमबुद्ध नगर बताया पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

👉 *चंडौस के नगला जैत में गायों के मिले अवशेष,पुलिस ने पहुंचकर गौवंश को गड्ढे में गढ़वाया*
चंडौस के नगला जैत के जंगलों में अज्ञात गोकशों ने आधा दर्जन से अधिक गायों को काट दिया। जब गांव की महिला लकड़ी लेने गयी तो गायों के अवशेषों की सूचना गांव वालों को दी।सूचना पर एसपी देहात मणिलाल पाटीदार,सीओ गभाना संजीव दीक्षित,एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।उसके बाद थाने पहुच कर एसएसपी अजय कुमार साहनी ने भी जानकारी ली ग्रामीणों एवं हिंदूवादी संगठनों ने जमकर नारेबाजी की।अधिकारियों के जल्द गांव में गोशाला बनवाने के आश्वासन पर लोग शांत हो सके।उसके बाद पुलिस ने गौवंश को गड्ढे में गढ़वाया।और आरोपी को पकड़ने को बनाई टीम।

👉 *विश्व हिंदू महासंघ के नवीन महानगर अध्यक्ष बने संदीप कुशवाहा*
विश्व हिंदू महासंघ हरीगढ़ ने महानगर अध्यक्ष पद के लिए संदीप कुशवाह जी को सर्वसम्मति से चुना गया जिसमें जिलाअध्यक्ष योगेश, दुष्यन्त,हिम्मत ,प्रवीन, नीरज, धर्मेंद्र  आदि सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। नवीन महानगर अध्यक्ष संदीप कुशवाहा ने कहा कि हमें हिंदू उत्थान के लिए धरातल पर काम करने की आवश्यकता है और विश्व हिंदू महासंघ पूर्व से अब तक यही करता आया है हमें हिंदू होने पर गर्व है और हिंदू उत्थान के लिए हम सदा कार्य करते रहेंगे ।मौके पर बीनू कुमार, बंटी ,मोना ,शैलेंद्र, सुनील ,अमित, रमेश, राकेश ,रिकी ,नीरज , आदि उपस्थित रहे।

👉 *हाठ पैंठ को मिला उपमण्डी का दर्जा आढ़ितियों ने विधायक का जताया आभार*
सतेन्द्रपाल सिंह गभाना कस्बा में हाठ पैंठ को बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के अथक प्रयास से उपमण्डी का दर्जा मिलने पर आढ़तियों ने उनका आभार व्यक्त किया और मण्डी में आढतियों में खुशी की लहर दौड़ पडी और एक दूसरे को मिष्ठाई खिलाकर एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते और बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का बहुत ही आभार व्यक्त किया हैं। इस मौके पर मण्डी नाहर सिंह, शिव कुमार सिंह, विपिन कुमार जादौंन, पिंकी जादौंन, मुनेश पाल सिंह, कालू ,ठाकुर सुरेश सिंह, विनोद बाबा आदि मौजूद रहे।

👉 *ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत जादौन राइडर्स और फिलिप हयूज11 ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश*
लोकदल टी20 चैम्पियनशिप 2018 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज मैच जादौन राइड़र्स और जादौन यूनियन क्लब के बीच हुआ। जादौन राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जादौन राइडर्स के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुये 20ओवर में 6विकेट खोकर 217रन बनाये जिसमें अशर ने 87रन और मौ0 अल्तमेश ने 74रन की पारी खेली। वहीं जादौन यूनियन क्लब के गेंदवाजों में रामप्रकाश और कृष्णा कुमार ने 2-2विकेट लिये। जादौन यूनियन क्लब के बल्लेबाजों ने 12.1ओवर में मात्र 52रन बनाये। जादौन राइडर्स के टीम के गेंदबाजों में गौरव सिंह ने 25रन देकर 5विकेट लिये और अनमोल वार्ष्णेय ने 5रन देकर 3विकेट लिये और जादौन राइडर्स की टीम ने 165रनों से जीत हासिल करी। मैन ऑफ द मैच असर को घोषित किया। इसी तरह दूसरा मैच लोधा क्लब और फिलिप हयूज 11के बीच हुआ। लोधा क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिलिप हयूज 11 के बल्लेबाजों ने 20ओवर में 9विकेट खोकर 168रन बनाये जिसमें मौ0 मुस्तफा ने 36रन बनाये। लोधा क्लब के गेंदबाजो में तरूण शर्मा ने 40रन देकर 3विकेट लिये। लोधा क्लब के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी करते हुये 16.4ओवर में 85रन पर ऑल आउट हुई। फिलिप हयूज 11 ने 83रन से जीत हासिल की और मैन ऑफ द मैच जमाल शाकिव को घोषित किया गया।मैच के दौरान मुख्य रूप से लोकदल जिलाअध्यक्ष देवानन्द जी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तौमर,जिला महासचिव लोकेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष अख्तर खां,आशीष राणा,बालकिशन राजौरिया,राहुल कुमार, वरूण जौहरी,राहुल चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

👉 *धनीपुर ब्लॉक के मोरथल मे आयोजित की गयी किसान पाठशाला*
धनीपुर ब्लॉक के मोरथल गांव मे किसान पाठशाला आयोजित की गयी इस मौके पर कृषि उपनिदेशक अनिल कुमार मुख़्य रूप से मौजूद रहे और उन्होने किसानों को बीज शोधन,खारपतवार नियंत्रण,कीट और रोग सर्वेक्षण के बारे जानकारी देकर कीट और रोग की पहचान एवं नियंत्रण के उपायों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा कर बायोपेस्टीसाइडस टाइकोडरमा,बेवेरिया वेसियाना, नीम के तेल के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।इस मौके पर किसान पाठशाला मे  अनेक किसान मौजूद रहे।

👉 *जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक में बेंको के क्षेत्रीय प्रबंधको को सीडीओ ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश*
डीएम अलीगढ चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर मुख़्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला पुनरीक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें अधिकांश बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे।सीडीओ दिनेश चंद्र ने बैठक में निर्देश दिये कि जो भी विभागो के पेन्डिंग मामले है उनका निस्तारण किया जाऐ,शासन की लाभार्थी योजनाओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण क़िया जाये। जो भी बेंक शासकीय कार्यों में लापरवाही करेंगी उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।ज़िला उधोग केंद्र का मुख़्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना कें अन्तर्गत 1करोड़ 72लाख का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 1करोड़ 41लाख का हुया जिसके संदर्भ मे सीडीओ ने बैंक के अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।इस मौके पर बैठक में सीडीओ दिनेश चंद,एडीएम वित्त उदय सिंह,एलडीएम आनंद गर्ग,केनरा बेंक राकेश कुमार, एसबीआई अरुण कुमार सक्सेना सहित बेंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे।

👉 *इगलास ब्लॉक के कमालपुर मरोठा मे आयोजित की गयी किसान पाठशाला*
विकास खण्ड इगलास में गुरुवार को किसान पाठशाला के द्वितीय चरण के तीसरे दिन विकास खण्ड इगलास अलीगढ़ के गांव कमालपुर मरोठा में आयोजित किसान पाठशाला में राजेश कुमार जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने किसानों को बीज शोधन,खारपतवार नियंत्रण, कीट और रोग सर्वेक्षण के बारे जानकारी देकर कीट और रोग की पहचान एवं नियंत्रण के उपायों के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा कर बायोपेस्टीसाइडस टाइकोडरमा, बेवेरिया वेसियाना, नीम के तेल के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही  मनोज कुमार, मृदा सर्वेक्षण अधिकारी द्वारा मृदा परीक्षण और नमूने लेने की विधि के बारे में जानकारी देकर किसानों की समस्यायों का समाधान किया गया। पाठशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में जगवीर सिंह व प्रसहाबी एवं प्रभारी कृषि रक्षा इकाई, गोण्डा मौजूद रहे।

👉 *अमुवि के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर समीना खान ने हरिद्वार साहित्य समारोह में भाग लिया*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर समीना खान ने हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हरिद्वार साहित्य समारोह में भाग लिया तथा समारोह के गजल एवं त्रिवेणी पर एक सत्र का संचालन किया उक्त समारोह का आयोजन अंत प्रवाह सोसायटी के सहयोग से किया गया था प्रोफेसर समीना खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस साहित्यिक कार्यक्रम से न केवल उर्दू की गरिमा में वृद्धि होगी बल्कि इससे वर्तमान जीवन शैली में उत्पन्न विभिन्न प्रकार के फासलों को भरने की नई संभावनाएं उत्पन्न होगी।

👉 *अमुवि के प्रोफेसर अब्दुल रहीम के दवाई ने भारत का दर्शन विषय पर टीकाराम डिग्री कॉलेज में व्याख्यान प्रस्तुत किया*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूजीसी एचआरडीसी के निदेशक प्रोफेसर अब्दुल रहीम के दवाई ने टीकाराम डिग्री कॉलेज में आयोजित अंग्रेजी अध्ययन के राष्ट्रीय संघ सम्मेलन में आधुनिक भारत का दर्शन विषय पर मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किया प्रोफेसर के दवाई ने अमिताभ घोष की लेखनी के संदर्भ में अंग्रेजी भाषा साहित्य के वर्तमान परिपेक्ष को उद्धत करते हुए कहा के बहुसंस्कृतिवाद लैंगिक समानता पिछड़ों का उत्थान तथा व्यवहारिक संबंधों पर अधिकाधिक लिखा जा रहा है उन्होंने कहा कि आधुनिक भारतीय साहित्यिक चेतना में नए विषयों एवं नए मापदंडों को विशेषता से बढ़ता जा रहा है तथा इससे विभिन्न सामाजिक सरोकारों को समझने तथा उनसे संबंधित समस्याओं के हल ढूंढने में सहायता मिलेगी।

24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: