आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:
बेसिक शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजना में जिला प्रशासन द्वारा की जा रही बड़ी कार्यवाही-----
जिलाधिकारी बी एन सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चल रहे मध्यान्ह भोजन योजना के केंद्रीकृत किचन का लगातार निरीक्षण जिला समन्वयक विनय प्रकाश सिंह के द्वारा किया जा रहा है। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग में स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा चलाए जा रहे केंद्रीय किचन का निरीक्षण कर मीनू और मानक के अनुसार भोजन बनाए जाने के लिए प्रतिदिन सुबह आकस्मिक निरीक्षण कराया जा रहा है। इस कड़ी में आज प्रातः 6:00 बजे दादरी क्षेत्र में संचालित अजीज इस्लामिया और सघन क्षेत्र विकास समिति के द्वारा चलाए जा रहे किचन का निरीक्षण किया गया।
देखें निरीक्षण के कुछ फोटोग्राफ्स।








Post A Comment: