24Expresss news Aligarh date. 14/12/18
Jitendra Garg

👉बीएसए ने किया कई विद्यालयों का निरीक्षण, 3 का वेतन रोकने सहित 2 प्रधानाध्यापक किये निलम्बित
प्राथमिक शिक्षा में सुधार व बच्चों में अपेक्षाकृत प्रगति लाने के लिए डीएम चन्द्र भूषण सिंह दृण संकल्पित हैं। अपने इसी संकल्प के चलते डीएम ने बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडेय को विद्यालयों के नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।डीएम श्री सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए बीएसए डा. पांडेय ने आज 5 प्राथमिक और 1 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए डा. पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के समय सभी विद्यालयों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं जिसके चलते उन्होंने 2 प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा 3 प्रधानाध्यापक व 1 शिक्षामित्र का वेतन रोकने के निर्देश जारी कर दिए।

👉बन्नादेवी क्षेत्र में बीमा कंपनी में तैनात युवती ने ऑटो कंपनी के जीएम पर लगाया शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ का आरोप युवती डीआईजी ऑफिस शिकायत करने पहुंची
बन्ना देवी क्षेत्र के नामचीन ऑटो शोरूम पर बीमा कंपनी में कार्यरत युवती ने ऑटो कंपनी के जीएम पर छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का लगाया आरोप,एसएसपी और डीआईजी से लिखित में की शिकायत,पूर्व मेयर ने लव जिहाद की बात कही,युवती आज एसएसपी व डीआईजी कार्यालय पर पूर्व मेयर और कई हिंदू वादियों के साथ पहुंची जिसने वहां उसने ऑटो शोरूम पर बैठने वाले मैनेजर पर छेड़खानी और मानसिक शोषण का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई की उसे जबरन कमरे में बुलाने और जबरदस्ती गलत काम करने का दवाब बनाया।शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है की मैनेजर ने उसको जाती सूचक शब्द भी कहे है।पूर्व मेयर और हिंदूवादी संघटनो ने आरोपी को पकड़ उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।


👉वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पाली मुकीमपुर के थाना अध्यक्ष को हटाया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने पाली मुकीमपुर थाने में तैनात थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को स्थान्तरित करके पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर बदलाव किया है वहीं क्वार्सी थाने की दोहरा चौकी पर तैनात राजीव कुमार को पाली मुकीमपुर का थानाध्यक्ष बनाया है

👉इगलास क्षेत्र की युवती ने  फेसबुक पर  भगवान हनुमान की आपत्तिजनक  पोस्ट पर  कराया मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ फेसबुक पर भगवान हुनमान द्वारा भीमराव अंबेडकर के पैर छूते हुए माफी मांगने "बाबा साहब मुझे माफ कर दो,अब श्री राम नही बोलूंगा जय भीम बोलूंगा" का वीडियो किया गया बायरल,धार्मिक भावनाएं आहत होने पर राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रम्हवाहनी की जिलाध्यक्ष ने दी थाना इगलास में तहरीर,पुलिस आईपीसी की धारा 295 ओर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मणिलाल पाटीदार एसपी ग्रामीण ने बताया कि भावना शर्मा नाम की युवती ने तहरीर दी है कि फेसबुक पर भारत कुमार निवासी थाना व कस्बा गभाना द्वारा फेसबुक पर भगवान हनुमान पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए फोटो वायरल किया है,इस बायरल पोस्ट से धार्मिक भावना आहत हुई है,युवती की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ओर आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

👉क्वार्सी क्षेत्र में हाथ तापते समय अलाव पर गिरकर किसान झुलसा,मेडिकल में भर्ती
थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव पिखलोनी निवासी श्यामलाल पुत्र भूरी सिंह अपने खेत पर पानी लगाने गया था तभी ठंड के कारण उसने अलाव जला लिया। अलाव जलाकर हाथ तापते समय श्यामलाल जलते हुए अलाव पर गिर गया। जिससे गंभीर रूप से झुलस गया ।घटना की सूचना मिलने पर गांव के लोग पहुंच गए और आनन-फानन में श्यामलाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

👉इगलास क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पूर्व फौजी की मौत
थाना इगलास क्षेत्र के गांव मौजीपुर निवासी रिटायर्ड फौजी कारे सिंह 45 वर्ष ताहरपुर बिजली घर पर सिक्योरिटी में कार्यरत था आज शाम स्कूटी से घर जाते समय ताहरपुर के पास छोटा हाथी टेंपो ने रौंद दिया, जिससे मौके पर मौत हो गई।  टेंपो चालक टेंपो लेकर फरार, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और परिजनों को सूचना दी, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कारे सिंह पूर्व फौजी थे,और इस समय तहरपुर बिजली घर पर सिक्योरिटी गार्ड बतौर कार्यरत थे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच में जुटी।

👉दादों क्षेत्र में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पुलिस जांच में जुटी
थाना दादों क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी स्वतंत्र(38 वर्ष)पुत्र हेमेंद्र कुमार बुधवार की रात को अपने खेत पर सोने के लिए गया हुआ था सुबह शौच करने गए ग्रामीणों ने देखा कि स्वतंत्र अपनी ट्यूबवेल के बाहर बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ है,जिसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिवार के लोग मोके पर एकत्रित हो गए और आनन-फानन में बेहोशी की हालत में पड़े स्वतंत्र को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां हालत में सुधार ना होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ लेकर आए।जहां किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। किसान के परिजनों ने बताया किसी ने विशाख्त पदार्थ दिया है जिससे स्वतंत्र की मौत हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में lलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मौत के कारणों की जानकारी हो सके। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक किसान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

👉हरदुआगंज क्षेत्र में अज्ञात युवक की लाश बम्बे में मिलने से फैली सनसनी,युवक की नहीं हो सकी शिनाख्त
थाना हरदुआगंज क्षेत्र में कलाई और सफेद पुरा के बीच मुंबई में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई चारा काटने गई महिलाओं की नजर बंबे में पड़ी तो देखा कि एक लाश पड़ी हुई है शोर मचाने पर आसपास के और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बंबे में से निकाल कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन घंटों तक शिनाख्त नहीं हो सकी उसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रखवा दिया है युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है जो नीला अंडरवियर और स्लेटी रंग की टी शर्ट पहने हुए है।
👉प्रदेश में कोई पूर्व खिलाड़ी नहीं मरेगा भूखा,सरकार ने पेंशन देने की व्यवस्था की : चेतन चौहान
थाना लोधा क्षेत्र के जोफरी प्रदेश के खेल ओर युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने कहा प्रदेश में अब कोई भी पूर्व खिलाड़ी भूखा नही मरेगा,सरकार ने पूर्व खिलाड़ियोंको चार हजार रुपये से बीस हजार रुपये तक की पेंशन देने की व्यवस्था की है,सरकार खेल ओर खिलाड़ियों के बढ़ावेको महत्व दे रही हे,सरकार ने ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़,रजत पदक लाने वाले को 4 करोड़ ओर कांस्य पदक लाने वाले को 2करोड़ रुपये देने की घोषणा की है, वहीँ मध्यप्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ में हुई हार से सबक मिला है,लेकिन इसका लोकसभा सभा चुनाव पर असर नही पड़ेगा,टेस्ट सीरीज में भारतीय क्रिकेट को ऑस्ट्रेलिया टीम पर विजयी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है,उक्त उद्गार गांव जोफ़री में निजी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आये श्री चौहान ने मंच से और मीडिया से रूबरू होकर व्यक्त किये। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह, भाजपा नेता अन्नू आजाद, एडवोकेट गीतांजलि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

👉जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक,दिये महत्वपूर्ण निर्देश
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई जिसमे डीएम श्री सिंह ने महत्वपूर्ण निर्देश दिये कि माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग 31 दिसम्बर तक पेंशन के संशोधनों क़ा निस्तारण करे इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।1 अप्रेल 2005 के बाद नियुक्त समस्त शिक्षकों की एनएफएस कटौती की जाऐ।ई अटेंडेंस के लिऐ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाऐ और ई-अटेंडेंस जनपद मे जनवरी से हर हालत मे लागू होगा।मान्यता के जो भी प्रकरण है उनका एक माह मे निस्तारण किया जाऐ।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बैठक में मौज़ूद अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों मेँ निर्देश दिये कि वे दिये गए निर्देशो को शीघ्रता से पूर्ण करे अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

👉अलीगढ़ स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर नगर निगम के प्रयास लगातार जारी,शहर के कूड़े की बड़ी समस्या को दूर करने के लिए अंडरग्राउंड कूड़ा घर बनाए गए
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी बनने को लेकर हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं इसी प्रयास में अलीगढ़ शहर की कूड़े की सबसे बड़ी समस्या को दूर करने के लिए अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाया जा रहा है यह अंडरग्राउंड डस्टबिन इकोटेक कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे हैं लगभग कंपनी ने अब तक पांच अंडरग्राउंड डस्टबिन बनाए हैं जिससे शहर के मुख्य चौराहों  पर कूड़ा पड़ा दिखाई देता है वहीं इस कूड़े के कारण पशुओं को भी होने वाली बीमारियों से लाभ मिलेगा अगर बात करें तो कुत्ते व आवारा पशु इस कूड़े को फैलाकर शहर को बदसूरत करते थे मगर अब इस   अंडरग्राउंड डस्टबिन से सब कुछ साफ-सुथरा लगेगा वहीं इस ईकोटेक कंपनी के अधिकारी ने बात करते हुए बताया कि अभी शहर में लगभग 5 अंडर ग्राउंड डस्टबिन बनाए गए  हैं जो की शहर को साफ-सुथरा रखने पर लाभदायक रहे हैं।

👉लायन्स क्लब अलीगढ़ प्लैटिनम ने सरस्वती विद्या मंदिर में 700 बच्चों का टीकाकरण कराया
आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्यमंदिर में गुरुवार को लायन्स क्लब अलीगढ़ प्लैटिनम द्वाराखसरा व रूबेला का टीकाकरण शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मण्डलाध्यक्ष लायन बीके गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सात सौ बच्चों का टीकाकरण कराया गया। अध्यक्ष लायन अजय अग्रवाल ने कहा कि यह टीका 15 साल तक के बच्चों को लगाया जा सकता है। इस टीके से खसरा एवं अन्य रोगों की रोकथाम होती है। इस अवसर पर लायन्स क्लब अलीगढ़ प्लैटिनम द्वारा विद्यालय को 15 हजार रूपये मूल्य की दो लोहे अलमारी भेंट की गयीं। शिविर में सहयोग करने वालों में क्लब अध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव नितिन चंद्रा, उपसचिव संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता व राम बंसल, संजय प्रकाश, आदेश गुप्ता, आर.के.चतुर्वेदी, ललित सिंघल, संजय स्वदेशी, दीपक शर्मा, आलोक सीए, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, डा. सुनील गुप्ता, आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

👉उड़ान सोसाइटी की स्थापना के 14 वर्ष पूर्ण होने पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
उड़ान सोसाइटी की स्थापना के 14 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को उड़ान सोसाइटी अलीगढ़ की मलिन बस्ती  पला साहिबाबाद के अम्बेडकर चौक पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से प्रात: 11 बजे से 2 बजे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इसके उपरांत शुभचिंतकों द्वारा दिए गए वस्त्रों का दान बिहारी नगर की झुग्गी झोपड़ियों में किया गया।शिविर का शुभारंभ कनाडा से आये स्व नितिन भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट के योगेश भाटिया व उड़ान सोसाइटी अध्यक्ष डॉ ज्ञानेंद्र मिश्रा ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर सचिव उडान डॉ ललित उपाध्याय,चाइल्ड लाइन समन्वयक नैंसी वर्गीस पी सी आई से अब्दुल बासित ,विक्रम माथुर,यूनिसेफ डी एम सी आरिफ खान ,ई एच ए के सतेंद्र सिंह व आशीष पॉल,नदीम,भरत सिंह,इन्टर्नस उड़ान स्वयंसेवक राजकुमार भारद्वाज,जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ, डॉ मुकुल, मनोविज्ञानी पारुल कुलश्रेष्ठ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

👉अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की विजय पर दी बधाई
 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने कार्यालय दिल्ली बुलाकर राजस्थान प्रदेश के लिए नियुक्त समस्त एआईसीसी प्रभारियों को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की विजय पर बधाई दी व चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित प्रभारियों में अविनाश पांडे,विवेक बंसल, काजी निजामुद्दीन, देवेंद्र यादव और तरुण यादव थे।

👉 तीसरी बार सजेगा गहलोत के सिर पर सीएम का ताज, अाधिकारिक रूप से हुई घोषण

राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा इस पर मुहर लग गई है। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत तीसरी पर प्रदेश की कमान संभालेंगे। पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह निर्णय लिया है कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री होंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सुशासन पर काम करेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे. गहलोत ने कहा कि जितनी काम पांच से रुके हुए हैं उन्हें शुरू करेंगे. बीजेपी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जिसे हम फिर से शुरू करेंगे.

वहीं सचिन पायलट ने विधायकों और राहुल गांधी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी को भी मैं शुभकामनाएं देता हूं. पायलट ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जो जनादेश मिला है, वो जनादेश देश को बदलने वाला है. राजस्थान के चुनाव में मेरा और अशोक गहलोत का जादू चल गया है। राहुल जी के नेतृत्व में हम 2019 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जनता ने हमें जो भी जिम्मेदारी दी है उसे हम पूरा करेंगे. घोषणापत्र में जो भी वादे किए गए हैं, उनको तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.'त फिदेलिस के श्रेयांश सक्सेना का उत्तर प्रदेश की प्रदेशीय रोल बॉल टीम में हुआ चयन
 स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 64 वी राष्ट्रीय रोल बॉल चैंपियनशिप रायगढ़ छत्तीसगढ़ में 18 से 22 दिसंबर के बीच संपन्न होगी जिसमें उत्तर प्रदेश की सीबीएसई की टीम में अलीगढ़ केसंत फिडेलिस के रोल बॉल खिलाड़ीश्रेयांश सक्सेना का चयन हुआ है श्रेया सक्सेना के परिवार में अलीगढ़ के रोल बॉल के खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है इस अवसर पर रोलबॉल संघ के उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य टीआर गर्ल्स इंटर कॉलेज डॉ इंदु सिंह श्रेयांश सक्सेना का माला पहनाकर स्वागत किया श्रेयांश के पिता धर्मेंद्र सक्सेना हाथरस में पूर्ति विभाग में सप्लाई निरीक्षक है व माता का नाम शिखा सक्सेना है इस मौके पर बधाई देने वालों में प्रदीप रावत,शशांक चौरसिया, रिंकू दीक्षित,धर्मेंद्र सक्सेना, नीरज तिवारी ,सतीश कुमार, भावना, स्वाति, रिचा आदि थे।

👉विकास खंड धनीपुर के गांव बौनेर में किसान पाठशाला का हुआ आयोजन, मंडलायुक्त ने किया उद्घाटन
अलीगढ़ में किसान पाठशाला के प्रथम दिन में विकास खण्ड धनीपुर के गांव बौनेर मे आयोजन किया गया। किसान पाठशाला का उदघाटन आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अजयदीप सिंह द्वारा किया गया।डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर किसान पाठशाला में कृषि विभाग की तरफ से जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, उप कृषि निदेशक कृषि रक्षा, संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा प्रतिभाग कर कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। पाठशाला में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार द्वारा बीज शोधन, कीट और रोग के बारे में जानकारी देकर रसायनों के छिड़काव के समय किन किन सावधानियो को अपनाया जाय के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी।किसान पाठशाला में संयुक्त विकास आयुक्त अतुल मिश्र, डॉ पी.के.शर्मा, निधि राठौर भूमि संरक्षण अधिकारी मौजूद रहे।

👉मेजर जनरल ए.के.सप्रा का एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर अलीगढ़ का दौरा 14 व 15 दिसंबर को होगा
मेजर जनरल 2 दिन के दौरे पर एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर वह उसकी का यो का दौरा करेंगे व साथी एनसीसी कैडेट्स को संबोधित भी करेंगे वहीं साथी कमिश्नर अलीगढ़ अजयदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगे मेजर सपरा पाकिस्तान के साथ लगी हुई लाइन ऑफ कंट्रोल बाउंड्री पर यूनिट के द्वारा फेसिंग कार्यवाही करायी गयी ही।मेजर सप्रा को पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग के बावजूद भी फेंसिंग का कार्य करने पर रेजीमेंट का चीफ आर्मी स्टाफ साइंटिस्ट से भी नवाजा गया है

👉मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली एवं विकास कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक की
मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने अपने कमिश्नरी सभागार में कर करेतर,राजस्व एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की।श्री सिंह ने समीक्षा बैठक में बताया कि शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों पर समस्त तहसील स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये कि तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय पर अपने ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। इसके साथ ही नगर निगम की सीमा में बने समस्त सरकारी भवनों के अध्यक्षों को निर्देश दियें कि वे अपने भवनो का जलकर एवं गृहकर नगर निगम को जमा किया जाना सुनिश्चित करें।तथा अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का सूचीबद्ध तरीके से निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार लाया जाए।उन्होंने समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन ग्रामों में अभी जियो टैगिंग एवं एमआईएस का कार्य शेष है। उसे शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर गड्ढ़ामुक्ति,अपशिष्ट प्रबन्धन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, पाइप्ड ग्रामीण पेयजल योजना, विद्युतिकरण,नयी सड़कों का निर्माण, बेसिक शिक्षा, कृषि, सिंचाई, गन्ना,पंचायती राज आदि विभागों की भी गहन समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।बैठक में मण्डल के सभी जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी,एडीएम एवं समस्त विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

👉मडराक क्षेत्र में युवक को नशीले पाउडर साथ किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
मडराक क्षेत्र में एक युवक को मुखबिर की सूचना पर मडराक रेलवे स्टेशन पुल के नीचें से गिरफ्तार कर लिया गया तलाशी ली गई तो उसके पास नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ पुलिस युवक को थाने ले आई यहां से युवक को जेल भेज दिया गया। मडराक थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर मडराक रेलवे स्टेशन के पुल के नीचे से एक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 305 ग्राम नशीला पाउडर डायजापाम बरामद हुआ उन्होंने बताया कि छोटू ऊर्फ हेमंत पुत्र मंगलसेन निवासी मलिकपुरा थाना बिजयगढ़ हाल निवासी न्यू अवतार नगर सासनीगेट को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

👉जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम इगलास ने कस्बे मे जलवाये अलाव
डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण के निर्देश पर आज़ एसडीएम इगलासअशोक कुमार शर्मा ने इगलास कस्बे मे बस स्टेंड सहित कई स्थानों पर अलाव जलवा कर लोगो को ठंड से राहत दी।

👉मीजल्स रूबैला अभियान के अंतर्गत जनता इंटरमीडिएट कॉलेज छेरत,अलीगढ़ में किया गया छात्रों को जागरूक
डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में मीजल्स/ रूबैला अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में चलाए जा रहे मीजल्स रूबेला के अन्तर्गत जनता इंटरमीडिएट कॉलेज छेरत,अलीगढ़ के बच्चों कों जागरूक किया। जिसमें स्कूल के छात्रों को मीजल्स रूबेला के अभियान के बारे कार्ड वितरित करके जानकारी दी गई।इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

👉अमुवि डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य को वाराणसी में राजकीय कॉन्फ्रेंस में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डा.जेड.ए.डेंटल कालिज के पूर्व प्रधानाचार्या प्रोफेसर एस.एच. हाशमी को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में आयोजित एसोसिएशन आॅफ ओरल एण्ड मेक्सोफेशियल सर्जन्स आॅफ इंडिया की चतुर्थ उत्तर प्रदेश राजकीय कांफ्रेंस में लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से विभूषित किया गया।उन्हें यह सम्मान बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने प्रस्तुत किया।सम्मान प्राप्ति पर प्रोफेसर हाशमी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान की प्राप्ति पर उन्हें अत्यधिक प्रसन्नता है।उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पूरी टीम पर गर्व है जिसके सहयोग तथा लगन से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में डेंटल कालिज को विकसित करने में सहायता प्राप्त हुई।
24Express news Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: