(आशीष सिंघल)
साभार दैनिक पीड़ित मानव

बुलंदशहर जाम से हाॅफ रही बुलंदशहर की सड़कें, गुलावठी रोड पर लगा जाम, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन । एसएसपी के फटकारने पर सड़क पर निकली गुलावठी पुलिस, खुलवाया जाम ।
स्याना हिंसा में फरार आरोपियों पर शिकंजा, बुधवार को पुलिस ने कोर्ट से जारी कराए थे एनबीडब्ल्यू वारंट, आज संपत्ति कुर्क के लिए उदघोषणा कराई जारी ।
दरोगा संभालेंगे थाने, निरीक्षक करेंगे चौकी इंचार्जी, एसएसपी ने गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए निरीक्षक विजय कुमार को स्याना थाने की चौकी चिंगरावटी का नया इंचार्ज किया नियुक्त ।
एएसपी की निलंबन की संतुति रिपोर्ट के बाद भी महिला थाना प्रभारी के खिलाफ नही हुई कोई कार्रवाई, दो महिलाओं को घर से उठाकर 48 घंटे अवैध हिरासत रखने के साथ उन्हे दी थी अमानवीय यातनाऐ ।
डीएम ने अगौता क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया औचक निरीक्षण, इस दौरान बच्चों से पूछे सवाल तो बच्चों ने सही दिए जवाब ।
सिटी के देवीपुरा इलाके में सट्टा, सट्टा की खाईबाड़ी करते पकड़े गए दो सटोरिए, सट्टा पर्ची और 3380 रुपए की नगदी बरामद ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में आशिक के साथ खेत में पकड़ी गई किशोरी, परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ देकर आ गई थी मिलने ।
1. पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आशिक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार ।
कोतवाली देहात पुलिस ने औरंगाबाद क्षेत्र की एक मोटर वाइंडिंग की दुकान में चोरी की घटना का किया खुलासा, तीन चोर किए गिरफ्तार । कब्जे से चोरी का 25 किलो तांबे का तार और चाकू बरामद ।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हसनपुर के जंगल से युवती का अपहरण, अज्ञात लोग ले गए उठाकर, पिता ने थाने में तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट ।
खुर्जा देहात थाना पुलिस को झटका, गौ-तस्कर आरिफ और उसके फरार साथियों को गिरफ्तारी पर रोक का हाईकोर्ट से स्टे ।
1. गत 16 नवम्बर को गांव इस्लामाबाद में बड़े पैमाने पर गौकशी की घटना को दिया था अंजाम, जिसमें पुलिस ने ग्राम प्रधान आरिफ समेत 15 लोगों को बनाया था आरोपी ।
2. मौके पर तीन गौकश हुए थे अरेस्ट, बाकी फरार गौकशों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपए का इनाम किया था घोषित ।
अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में फेरों के दौरान दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बारात ।
सिकंद्राबाद की चामड़ कालौनी में ट्रांसफार्मर चोरी करने आए चोर जाग होने पर भागे, कोयल काटने से तेल बिखरकर सड़क पर फैला, 7 लाख की क्षति का अनुमान ।
सिकंद्राबाद की जोखाबाद में स्थित एक फैक्ट्री में लोड उठाने वाली गाड़ी की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत, परिजनों ने आर्थिक सहायता के लिए किया हंगामा ।
डिबाई के मुहल्ला काजीखेल में सरेशाम लूट, नकाबपोश बदमाशों ने सुमन अरोड़ा के घर धावा बोलकर महिला से हथियारों के बल पर सोने के आभूषण और नगदी लूटी ।
1. विरोध करने पर उसे चाकू मारकर हुए फरार, घटना के समय घर में अकेली थी महिला, कल शाम 7 बजे की वारदात ।
नरौरा में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, विरोध करने पर आरोपियों ने की मारपीट, गले से चेन और कानों से कुंडल खींचकर हुए फरार ।
पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी को शोक, नवजात शिशु की ब्रेन हेमरेज के चलते उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मृत्यु ।

Share To:

Post A Comment: