आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा:

भारतीय किसान यूनियन भानू का "भारत का किसान सड़कों परना "के आधार पर आज दिनांक 5.12. 2018 को दनकौर एक्सप्रेसवे उतार पर पांचवे दिन भी धरना जारी रहा आज के धरने की अध्यक्षता टीकम सिंह नागर व संचालन राजीव नागर ने किया आज के धरने में दनकौर क्षेत्र के बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया बिजली विभाग द्वारा दनकौर क्षेत्र में किसान और मजदूरों के बिलों में काफी त्रुटियां हैं इनको ठीक किया जाए बिजली विभाग द्वारा किसानों और मजदूरों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं उनकी जांच कर मुकदमा शीघ्र वापस लिए जाएं बिजली विभाग द्वारा गलत बिल भेजे जा रहे हैं मीटर तेज चल रहे हैं इनको शीघ्र ठीक कराया जाए बिजली विभाग के अधिकारियों को गांव गांव कैंप लगाकर बिजली के बिलों को ठीक कराया जाए किसान व मजदूरों पर 4 व 5000 के बकाया बिल पर मुकदमा दर्ज कराया जाता है जबकि किसानों का करोड़ों रुपया( गन्ना भुगतान व 64.7% )अतिरिक्त प्रति कर के रूप में सरकार पर बकाया है अतः हम मांग करते हैं कि सरकार पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाए किसानों को ग्रामीण क्षेत्र के आधार पर एकमुश्त श्रेणी में रखा जाए इन सभी बातों का एसडीओ व जेई ने शीघ्र निराकरण करने की बात कही और बताया कि आगे कोई गलती नहीं होगी इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, प्रदेश संयोजक राजेंद्र नागर, मंडल प्रवक्ता महकार नागर ,मंडल सचिव  दिनेश्वर दयाल जिला अध्यक्ष जयवीर नागर जिला मुख्य सचिव राजीव नागर तहसील अध्यक्ष राजकुमार नागर,हरपाल सिंह राहुल नागर शिव कुमार बंसल, शकील अहमद रवि नागर, पवन नागर, जिला महिला  अध्यक्ष गीता भाटी, जेवर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश शर्मा ,नगर अध्यक्ष आदेश गोयल नितिन नागर विपिन नागर सुरेंद्र चौधरी सुल्तान नगर हरद्वारी सिंह अंकित कसाना दीपक नागर पप्पू प्रधान रविंदर अजय सुनील करतार मयाना कृष्ण गर मोहन लाल शर्मा अजीत शर्मा जगदीश शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!


Share To:

Post A Comment: