Good morning
24Express NeWS Aligarh
Date-8/12/18
Jitendra Garg
पांच राज्यों में हुए चुनावों में कई मीडिया हाउसेस द्वारा कराये गये एक्जिट पोल
मध्यप्रदेश की 230 का पोल
24Express news
कांग्रेस 118से 129 सीट
बीजेपी 95से 99सीट
अन्य 3से। 25सीट
इंडिया टुडे का अनुमान
कांग्रेस- 104 से 122 सीट बीजेपी-102 से 120 सीट
रिपब्लिक-सीवोटर का अनुमान
कांग्रेस 110 से 126 सीट
बीजेपी 90 से 106,सीट
अन्य 6 से 22 सीट
एबीपी का अनुमान
कांग्रेस 126 सीट
बीजेपी 94 सीट
अन्य 10 सीट
टाइम्स नाऊ-CNX का अनुमान
कांग्रेस 89 सीट
बीजेपी 126 सीट
अन्य 15 सीट
राजस्थान 200 सीट पोल
24Express news
कांग्रेस 126से 140सीट
बीजेपी 42 से 50 सीट
अन्य 6 से। 8 सीट
इंडिया टुडे का अनुमान
कांग्रेस- 119 से 141 सीट बीजेपी- 55 से 72 सीट
अन्य - 4 से 8 सीट
रिपब्लिक-सीवोटर का अनुमान
कांग्रेस 129 से 145 सीट
बीजेपी 52 से 68 सीट
अन्य 5 से 11 सीट
एबीपी का अनुमान
कांग्रेस 101 सीट
बीजेपी 83 सीट
अन्य 15 सीट
टाइम्स नाऊ-CNX का अनुमान
कांग्रेस 105 सीट
बीजेपी 85 सीट
छत्तीसगढ़ 90 सीट अनुमान
24Express news
कांग्रेस 77 से 80 सीट
बीजेपी 43से 50 सीट
अन्य 6 से। 8 सीट
इंडिया टुडे का अनुमान
कांग्रेस- 55 से 65 सीट बीजेपी- 21 से 31सीट
अन्य - 4 से 8 सीट
रिपब्लिक-सीवोटर का अनुमान
कांग्रेस 40 से 50 सीट
बीजेपी 35 से 43 सीट
अन्य 3 से 7 सीट
एबीपी का अनुमान
कांग्रेस 35 सीट
बीजेपी 52 सीट
अन्य 3 सीट
इंडिया टीवी-CNX का अनुमान
कांग्रेस 32 से 38 सीट
बीजेपी 42 से 50 सीट
अन्य 6 से। 8 सीट
तेलंगाना का अनुमान
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स के अनुसार टीआरएस को 66, बीजेपी को 7, कांग्रेस को 37 और अन्य को 9 सीटें मिलने का अनुमान है.
सर्राफ की गाड़ी से एकटिवा सवार दो अज्ञात बैग लेकर फरार
गांधीपार्क के बोनेर पेट्रोल पंप के पास अमित कुमार वर्मा अपनी दुकान अमित ज्वेलर्स निकट पनेठी पुलिस चोकी से अपने घर अलीगढ़ शान्तिपुरम सासनीगेट की तरफ अपने चार पहिया वाहन से आ रहे थे कि अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो गया भारत पेर्टोल पंप पर पंचर ठीक कराया पुन घर की तरफ चले ही थे कि फिर पंचर हो गया दुकान ढूंढने के दौरान दो अज्ञात एकटिवा सवारों ने गाड़ी का शीशा तोड़ा आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनो चोर बेग लेकर फरार हो गये। बेग में 400 ग्राम चांदी व दुकान की चाबियां थी।मौके पर पहुंच पुलिस जाँच में जुटी।
अतरौली नगर पालिका के प्रमुख चौराहे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
पालिका सभागार में शुक्रवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया जिस का संचालन अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा एवं उपजिलाधिकारी द्वारा किया गया। बोर्ड बैठक में प्रदर्शनी अलाव कंबल एवं रेन बसेरे के अतिरिक्त नगर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाना एवं नलकूप शिवाजी नगर का बोरिंग को कराया जाना सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के अथक प्रयासों से भाई वाले मंदिर के निकट नलकूप के लिए बोरिंग का कार्य शुरू हुआ। इस मौके पर जलकल अभियंता राजकुमार सिंह, ललित शर्मा, वेद प्रकाश,मौर्य प्रेमपाल सिंह एवं नगरपालिका के सभी कर्मचारी अधिकारी गण मौजूद रहे।
रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में सड़क दुर्घटना व कारण एवं निवारण विषयक भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न
मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. प्रीतिन्दर सिंह के साथ आज रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल में परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना व कारण एवं निवारण विषय पर आयोजित मण्डलीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ती प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि सभी वाहन चालकों विशेषकर युवकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए ताकि आकस्मिक सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को 12 दिसम्बर को लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा इसलिए सड़क सुरक्षा अधिनियम पर और अधिक जानकारी प्राप्त कर प्रतिभाग कर विजेता बनें और मण्डल का नाम रोशन करें।इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर विनोद सिंघल और महक सिंघल मौजूद रहे।
अलीगढ़ कोर्ट ने अतरौली के ज्ञान सिंह की हत्या में चार को उम्रकैद की सजा सुनाई
अतरौली के गांव आलमपुर निवासी ज्ञानसिंह की 17 जून 2013 को अवैध संबंधों के चलते खेत में हत्या कर दी गई।इस मामले में मृतक के भाई परम सिंह ने गांव के ही रामजीलाल, सुरेश और रामहरि,गांव बसई निवासी महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अलीगढ़ कोर्ट के एडीजीसी सुधांशु अग्रवाल के मुताबिक एडीजे- 12 संजयवीर सिंह की कोर्ट ने चारों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद व 18-18 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
स्याना की घटना के बाद शिकायत मिलने पर ठाकुर दलवीर सिंह विधायक द्वारा एलियासपुर स्थित मीट फैक्ट्री के पास निरीक्षण के दौरान मिली अपार गंदगी
पिछले काफी दिनों से क्षेत्रीय ग्रामीण गांव उदला इल्यासपुर स्थित अलहम्द मीट फैक्ट्री से उठने वाली दुर्गन्ध ओर फैक्ट्री से निकलकर नाले में गिरने वाले मलवे से होने वाली समस्याओं की शिकायत की,मेने इस को गम्भीरता से लेते हुए आज स्वयं फैक्ट्री के बाहर चारों ओर का निरीक्षण किया तो समस्याओं का अंबार मिला,फैक्ट्री का मलबा बराबर में से गुजरने वाले नाले में पाइपों के माध्यम से डाला जा रहा है,नाले का पानी मलबे ओर कैमिकल से दूषित हो गया है,आसपास के कई गांवों के ग्रामीण इस नाले के पानी से खेतों में सिंचाई करते है फसल नष्ट हो जाती है,खेती भूमि बंजर होती जा रही है,फैक्ट्री से उठने वाली दुर्गन्ध के चलते बहुत से लोगों के पलायन करने की जानकारी मिली है ओर अधिकांश लोग पलायन करने को मजबूर है,फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रित करने वाले यन्त्र बंद पड़े है,वही स्कूली बच्चे भी इस दुर्गन्ध के चलते सही से पढ़ नही पाते,साथ मध्यान्ह भोजन नही कर पाते है,यह विशेष गम्भीर विषय है,विधायक दलवीर सिंह ने कहां कि मेने जिलाधिकारी को अवगत कराया है,में स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर इस ज्वलन्त घटना से अवगत कराकर शीघ्र समाधान करूँगा।यह इतनी ज्वलन्त समस्या है कभी भी बुलन्दशहर हिंसा से बड़ी घटना की संभावना बनी हुई है।
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनूपुर में स्वेटर वितरण किया
विकास खण्ड़ लोधा के अर्न्तगत एकल प्रांगण प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनूपुर के तत्वावधान में ग्राम प्रधान बिनूपुर सुभाष चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिनूपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक महेश चन्द्र ने कहा कि हम सब की समन्वित जिम्मेदारी है कि शैक्षिक उन्नयन हेतु शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति एवं सम्प्राप्ति सुनिश्चित करके शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त करें।प्राथमिक विद्यालय के 132 तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 58 विद्यार्थियों को लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत स्वेटर वितरित किये गये। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर महेश चन्द्र,प्रमिला आर्य,ममता,निवेदिता वाष्णेय, रश्मि चौधरी, कल्पना, राजपाल सिंह, कमलेश कुमारी, ऊषा, सीमा, विमला देवी, बनीसिंह, रजतसिंह, आदि उपस्थित थे।
कलक्ट्रेट के सभागार मे मनाया गया "सशस्त्र झंडा दिवस", जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया सहयोग
कलक्ट्रेट के सभागार मे सशस्त्र झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने डीएम चंद्र भूषण सिंह,सीडीओ दिनेश चंद्र, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सहित सभी अधिकारियों को सशस्त्र झंडा दिवस के स्टीकर लगाए, जिसमे जिलाधिकारी सहित सभी ने सहयोग दिया।
खैर नगर पालिका में रात्रि मे हुई वृहद स्तर पर सफाई
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के ईओ को निर्देश दिए है कि वे नगर पालिका व नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था बेहतर रखे। जिसके अनुपालन में आज़ नगर पालिका परिषद खैर में सफाई कर्मियों द्वारा रात्रि मे सफाई अभियान चलाकर सफाई की गयी।इसके साथ ही खैर नगर पालिका चेयरमेन संजीव अग्रवाल व अधिशासी अधिकृत श्री संजीव सक्सेना ने सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
यूपी - हरियाणा भूमि विवाद को लेकर एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता मे हुई खैर तहसील मे बैठक
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर आज़ एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता मे अलीगढ़-हरियाणा भूमि विवाद को सुलझाने के सम्बन्ध मे एक बैठक खैर तहसील मे सम्पन्न हुई जिसमे हरियाणा के अधिकारी भी शामिल हुऐ। बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि जब तक सीमाओ का चिन्हाकन नही हो जाता तब तक दोनो ओर की भूमि को खाली रखा जाऐगा।इसके साथ ही एसडीएम खैर अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही और हरियाणा के अधिकारियो ने रेकॉर्ड भी उपलब्ध कराये हैं तथा टीम द्वारा सर्वे भी कराया जा रहा है।
एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से अतरौली में सरकारी भवनों एवं परिसरों में चलाया स्वच्छता अभियान
अतरौली में एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से अतरौली डिपो, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, कृषि प्रसार भवन एवं अन्य सरकारी भवनों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसका उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना है कि हम गंदगी ना फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग दंडनीय अपराध है। यह अभियान एनसीसी के मेजर पी के स्रोत एवं नगर पालिका अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया।इस दौरान सफाई निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा,सफाई नायक रुपेश कुमार, बंटी आदि मौजूद रहे।
अलीगढ़ ज़िला जज की कोर्ट ने हत्या में दो अभियुक्तों की जमानत निरस्त की
अलीगढ़ जिला जज नवीन श्रीवास्तव की कोर्ट ने क्वार्सी क्षेत्र के जाकिर नगर निवासी शाहवेज की 23 अक्टूबर की शाम हुई हत्या के मामले में आतिफ निवासी गली- 5 जाकिर नगर की जमानत खारिज कर दी। वहीं दूसरे मामले में छर्रा निवासी रिंकू गुप्ता को भी जमानत नहीं मिली। रिंकू नौ अगस्त को हुई शरद गुप्ता की हत्या में अभियुक्त है।
पालिका सभागार में बोर्ड मीटिंग के पश्चात वार्ड निगरानी स्वच्छता समिति की बैठक का किया आयोजन
पालिका सभागार में बोर्ड मीटिंग के पश्चात वार्ड निगरानी स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता का मूल्यांकन एवं जिले एवं सूखे कचरे को अलग अलग करना तथा घर पर ही गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाना एवं नगर के नागरिकों को सड़क पर गंदगी ना करना नालियों में गोबर आदि ना बहाना तथा पॉलीथिन एवं प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग ना करने हेतु जानकारी दी गई वार्ड सभासदों एवं वार्ड निगरानी स्वच्छता कमेटी द्वारा अतरौली नगर पालिका द्वारा सफाई के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और कार्यों की सराहना की गई इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी महोदय नगर पालिका के प्रभारी सफाई निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा अवर अभियंता जल राजकुमार सिंह लिपिक राजकुमार लिपिक शैलेश शर्मा वरिष्ठ लिपिक नवीन जैन एवं नगरपालिका के सभी 25 वार्ड सभासद तथा मीडिया पत्रकार आदि मौजूद रहे।
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकार वार्ता में 8 दिसंबर को होने वाले कवि सम्मेलन की दी जानकारी
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ज्ञानचंद वार्ष्णेय ने बताया की सिविल लाइन मंडल के सभी पदाधिकारियों का गठन किया गया।8 दिसंबर को होने वाले कवि सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।कवि सम्मेलन खैर रोड स्थित एक धर्मशाला में किया जाएगा और पुलिस अधिकारियों ने जितने भी अच्छे काम किए हैं उनको सम्मानित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में मथुरा, सिकंदराराऊ, हाथरस, कासगंज से कवियों को आमंत्रित किया गया है।
लोकतंन्त्र सेनानी 12 से 18 दिसम्बर तक जमा करें जीवित प्रमाण पत्र
अपर जिलाधिकारी नगर एस.बी. सिंह ने जनपद के समस्त लोकतंत्र सेनानियों को सूचित किया है कि वह अपना जीवित प्रमाण पत्र अपनी बैंक शाखा जहां से वह सम्मान राशि प्राप्त कर रहे हैं वहां से प्रमाणित कराकर कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में फार्म कीपर लोकतंत्र सैनानी सहायक को दिनांक 12 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।श्री सिंह ने बताया कि प्रमाण पत्र पर प्रमाणनकर्ता अधिकारी के हस्ताक्षरए दिनांक सहित स्पष्ट नामए पद नाम एवं बैंक की मुहर होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी अपने जीवित प्रमाण पत्र में अपना पूर्ण पता पिन कोड सहित मोबाइल नं. बैक खाता संख्या आईएफएससी कोड सहित बैंक का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कल
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव त्रिभुवन नाथ पासवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 8 दिसम्बर दिन शनिवार को मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।इसके तहत विभिन्न अदालतों के पीठासीन अधिकारियों द्वारा आपसी सुलह समझौते सहमति के आधार पर निस्तारित मामलों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर 8 दिसबंर को अपरान्ह 2ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें जिसमें कुल लिए गए वादों एवं निस्तारित वादों की संख्या तथा सेटलमेंट धनराशि का विवरण होना लाज़मी है।
अमुवि के कुलपति तारिक मंसूर ने सांसद व अमुवि कोर्ट के सदस्य के निधन पर शोक व्यक्त किया
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने प्रख्यात इस्लामी विद्वान,सांसद तथा अमुवि कोर्ट के सदस्य मौलाना असरारूल हक कासमी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अमुवि के लिये भी क्षति बताया है।उन्होंने कहा कि मौलाना कासमी सदैव अमुवि के हितों के प्रति सजग रहे तथा उन्होंने बिहार के किशनगंज में अमुवि केन्द्र की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि मौलाना कासमी विश्वविद्यालय के विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्व थे।प्रोफेसर मंसूर ने मौलाना कासमी के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अमुवि बिरादरी उनके दुखों में बराबर की शरीक है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करती है।
अथक प्रयासों से सर्वसम्मति से नलकूप के लिए बोरिंग का कार्य शुरू
नलकूप शिवाजी रंग का बोरिंग फेल होने के पश्चात अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के अथक प्रयासों से भाई वाले मंदिर के निकट नलकूप के लिए बोरिंग का कार्य शुरू हुआ इस संबंध में मंदिर कमेटी द्वारा बोरिंग स्थल का विरोध किए जाने पर अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी से वार्ता कर जनता के सहयोग से सर्वसम्मति से नलकूप बोरिंग हेतु स्थल चयन कर बोरिंग का कार्य शुरू कराया इस मौके पर जलकल अभियंता राजकुमार सिंह, ललित शर्मा, वेद प्रकाश,मौर्य प्रेमपाल सिंह एवं नगरपालिका के सभी कर्मचारी अधिकारी गण मौजूद रहे।
नोडल अधिकारियों के बैठक मे अनुपस्थित रहने पर डीएम हुऐ सख्त- मांगा स्पष्टीकरण
डीएम चन्द्र भूषण सिंह ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद में शौचालय का सत्यापन करने वाले नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। डीएम श्री सिंह ने बैठक मे मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्रता से शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण किया जाये।और इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मे 35 गांव मे शौचालय का निर्माण अधोमानक पाये गए। जिसमे नोडल अधिकारी द्वारा सरकारी धन के दुरपयोग करने की रिपोर्ट दी। जिसमे 35 गांव के प्रधान व सचिव से प्रति शौचालय दो हज़ार रुपये की वसूली की जाएगी।तथा शेष गांव मे शौचालय का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होने की रिपोर्ट नोडल अधिकारियों ने दी है।सभी बीडीओ,एडीओ की नैतिक जिम्मेदारी है कि स्कूलों के शौचालयों को 1 सप्ताह के अंदर ठीक कराएंगे।इस मौके पर पीडी डीआरडीए सचिन कुमार,डीपीआरओ पारुल सिसौदिया,नोडल अधिकारी,समस्त बीडीओ,समस्त एडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
24Express news. Aligarhअलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
24Express news Aligarh
9359080748


Post A Comment: