Good morning
 24Express news Aligarh
Date 23/12/18
        Jitendra Garg


👉  *क्वार्सी पुलिस ने ई-रिक्शा सवारी बैठाकर यात्रियों का माल पार करने वाले पांच शातिर चोरों को मुठभेड़ के बाद  दबोचा*
थाना क्वार्सी पुलिस ने  मुठभेड़ के दौरान इंजीनियरिंग कॉलोनी गेट नंबर एक के भीतर बनी कोठरी में पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद पांच शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम नासिर पुत्र यासीन नि.देहलीगेट,सद्दाम पुत्र पप्पू नि.देहली गेट,खालिद पुत्र सलीम नि.देहली गेट,शमशुद पुत्र अब्दुल सत्तार नि.देहली गेट,मुख्तियार पुत्र खुदाबख्श नि.बन्नादेवी है व फरार अभि. सलमान पुत्र बुन्दू खां नि.महफूज नगर शाहजमाल थाना देहली गेट है।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹24500 नगद एक अंगूठी सोने की एक जोड़ी पायजेब चांदी की एक तमंचा दो जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त एक तरी की बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को भेजा ज

👉  *हरदुआगंज के शेरगढ़ में युवकों में जमकर चले लात घूंसे*
 हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ के निकट दो युवकों में जमकर लात घूंसे चले सो नंबर की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया जानकारी के अनुसार जयप्रकाश पुत्र सौदान सिंह निवासी जटपुरा तालानगरी से टेंपो में कुछ सामान लेकर आ रहा था जैसे ही वह गांव शेरगढ़ के निकट पहुंचा वहां पहले से बाइक लेकर खड़ा लोकेश पुत्र राजेंद्र से बाइक को हटा लेने पर कहासुनी हो गई इसी बीच दोनों में जमकर लात घूंसे चले इसी बीच लोकेश 100 नंबर पर सूचना दे दी जिस पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मौके से ही पकड़ लिया थानाध्यक्ष डॉक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है दोनों को यह भी चेतावनी दे दी गई है यदि भविष्य में फिर झगड़े तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

👉 *शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन*
महानगर में बिगड़ती जा रही यातायात व्यवस्था से आहत हुए व्यापारी नेता शनिवार को एसपी सिटी से अपना दुखड़ा रोने के लिए पहुंचे,इतना ही नहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक नगर को एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें ढर्रे से उतर चुकी यातायात व्यवस्था पर काबू पाने के लिए कुछ विचार और सुझाव दिए हैं।एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने व्यापारियों के सुझावों का स्वागत किया मगर यातायात व्यवस्था में सबसे ज्यादा बाधक बनने वाली अतिक्रमण की समस्या को लेकर जब दुकानदारों की तरफ इशारा किया तो व्यापारियों को भी बगलें झाँकने के लिए मजबूर होना पड़ा।  एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपने आए व्यापारियों ने भी ज्ञापन देने की वजह बताई और पुलिस को हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया इस अवसर पर यहां व्यापारी नेता हरिकिशन अग्रवाल अजय लिथो मुनेंद्र वार्ष्णेय और पत्रकार पंकज धीरज समेत अन्य व्यापारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

👉 *क्वार्सी पुलिस ने बंद मकानों में लूटपाट करने वाले गिरोह के दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार*
थाना क्वार्सी पुलिस ने रामनगर फाटक से लूट की योजना बनाते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम प्रवेश पुत्र असलम निवासी नई आबादी महेशपुर थाना क्वार्सी,दानिश पुत्र हाफिज मोहम्मद अनवर निवासी आजाद रोड नई बस्ती छतारी थाना छतारी जिला बुलंदशहर बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल ₹700 नकद, एक कंबल, 670 ग्राम नशीला पाउडर किया बरामद पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

👉 *लोकदल टी-20 सीरीज में एम.के.ऐलिगेरियन ने सेमीफाइनल में जीतकर करा फाइनल में प्रवेश*
लोकदल टी-20 चैम्पियनशिप 2018 के सेमी फाइनल में आज मैच एम.के.ऐलिगेरियन और फिलिप हग्स 11 के बीच हुआ। जिसमें फिलिप हग्स 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।एम.के. ऐलिगेरियन की टीम के बल्लेबाजों ने बहतरीन बल्लेबाजी करते हुये 20ओवर में 7विकेट खोकर 214रन बनाये।जिसमें एम.के.ऐलिगेरियन के बल्लेबाजों में अंकुर चौधरी ने बहतरीन बल्लेबाजी करते हुये 141रन बनाये।वहीं फिलिप हग्स 11 की टीम के गेंदबाजो में जमाल शाकिव ने 20रन देकर 3विकेट लिये।फिलिप हग्स 11 की टीम ने बल्लेबाजी करते हुये 20ओवर में 6विकेट खोकर 178रन बनाये। फिलिप हग्स 11 के बल्लेबाजो में अंकुर ने 46रन और जमाल ने 32रन बनाये।एम.के.ऐलिगेरियन के गेंदबाजों में हर्षित और ईशाम ने 2-2 विकेट लिये और एम.के. ऐलिगेरियन की टीम ने 36रन से जीत हासिल करी। मैन ऑफ द मैच अंकुर को घाषित किया। मैच के दौरान मुख्य रूप से लोकदल जिलाअध्यक्ष देवानन्द जी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संदीप तौमर,मुनेश वघेल,जिला महासचिव लोकेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष अख्तर खां,आशीष राणा,बालकिशन राजौरिया,राहुल कुमार, वरूण जौहरी,राहुल चौधरी, आदि उपस्थित रहे।

👉 *आम आदमी पार्टी अलीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को 4 स्वतंत्र राज्यों में विभाजित करने का राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसएलओ को दिया*
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष परवेज अली खान के नेतृत्व में लोगों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हो कर नारेबाजी की और मांग करते हुए उत्तर प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए तथा इसके समुचित विकास के लिए उत्तर प्रदेश को चार स्वतंत्र राज्यों में विभाजित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पश्चिमाञ्चल राज्य घोषित करने का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसएलओ को दिया इस अवसर पर सतीश शर्मा मोनिका थापर स्वालीन सैफी नदीम अंजुम सरदार करतार सिंह सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद।

👉 *मडराक पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार,अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल किया बरामद*
थाना मडराक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बढोली फत्ते खां जाने वाले रास्ते से पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम रामप्रकाश पुत्र बाबू सिंह लोधी निवासी बढोली फत्ते खां थाना मडराक बताया।पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर  चोरी की मोटरसाइकिल,सेंट्रो कार,सहित एक नाजायज तमंचा किया बरामद।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को भेजा जेल।

👉 *साथा चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने वाले 300 करोड़ के प्रस्ताव का क्या हुआ? चौधरी बिजेंद्र सिंह*
कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि देश की सरकार को साढ़े चार वर्ष प्रदेश की सरकार को एक वर्ष से अधिक हो चुका सौभाग्य से पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह गन्ना मंत्री थे और अब मंत्री सुरेश राणा गन्ना मंत्री के साथ वो अलीगढ के प्रभारी भी हैं और जनपद में 7 बिधायक और तीन सांसद सत्ताधारी पार्टी के हैं। लेकिन जिस चीनी मिल को किसानों के हितोँ के लिए कांग्रेस पार्टी ने लगाया था आज वो अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है,और पूर्ण जनपद के किसान अपने खून पसीने की कमाई गन्ने की पैदावार को साथा चीनी मिल पर पहुँचाने को दर दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन मिल की क्षमता और दुर्दशा से सेंटर नहीं चल पा रहे हैं।श्री सिंह ने कहा कि माननीय राणा जी और यहाँ के सत्ताधारी बिधायकों ने 300 करोड़ का उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा था लेकिन दुःख और दुर्भाग्य है कि ढाई सौ करोड़ की जिला योजना और तीन सौ करोड़ के उच्चीकरण प्रस्ताव पर एक रुपया भी नहीं दिया।इसका कड़ा जबाब किसान आने वाली लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी वोट की ताकत से देंगे, क्यों कि विकास पैसे से होता है बड़े बड़े बातों और नाटकों से नहीं।

👉 *राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर नागरिक चेतना समिति अलीगढ़ ने विवेक बंसल का किया स्वागत*           
राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर राजस्थान प्रभारी विवेक बंसल को बधाई देने के लिय नागरिक चेतना समिति अलीगढ़ व विकास गोंडा के नागरिकों ने उनके कार्यालय में उनका स्वागत किया और राजस्थान जीत पर उन्हें बधाई दी Iइस जीत का आगामी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा इस अवसर पर उपस्थित अन्य प्रमुख लोगों में ठाकुर आनंद पाल सिंह, पं० रामकृष्ण तिवारी एड, पं० सुबोध नंदन शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, दीपक शर्मा, हिमांशु शर्मा, चो० दलवीर सिंह पं कीरत राम शर्मा चो० सरदार सिंह, चो० विनीत सिंह,  फौजी गोरई, सेवानिवृत जज रामबहादुर व अखिलेश शर्मा, पिंकू बघेल, नितेश कुमार, नफीस शेरवानी, आदि उपस्थित रहे I

👉 *अलीगढ़ मंडल की नवमी स्काउट और गाइड रैली में राहुल कुमार हुए सम्मानित*
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड अलीगढ़ मंडल की नवमी स्काउट और गाइड रैली का आयोजन हुआ जिसमें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित व स्वतंत्र स्काउट प्रभारी राहुल कुमार को स्काउटिंग व सामाजिक क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया सम्मानित करने वालों में समारोह के मुख्य अतिथि डाइट प्राचार्य डॉक्टर आईपी सोलंकी डीआईओएस धर्मेश कुमार शर्मा एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे मौजूद।

👉 *गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात*
अलीगढ़ गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि साथा चीनी मिल की मशीनरी लगातार कार्य नहीं कर पा रही है।जिसके कारण गन्ना किसानों को अपना गन्ना पिराई की चिन्ता सताने लगी है। इस समस्या से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया है।समय रहते इस समस्या का समाधान कराया जाना आवश्यक है।जिलाधिकारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि अगर चीनी मिल सही तरीके से कार्य नहीं करेगी तो गन्ना किसानों का गन्ना पिराई के लिए अन्य मिलों को आवंटित करने हेतु वो अपनी संस्तुति शासन को भेज देंगे।बरौली विधायक ने बताया कि गन्ना किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी। प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की समस्या के प्रति बेहद गम्भीर है।
इस मौके पर विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता उपस्थित थे।

👉 *उत्तर भारत स्काउट और गाइड ने अलीगढ़ जिले में स्वतंत्र स्काउट दल खोलने की  सहमति*
 स्काउट गाइड से राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित राहुल कुमार ने अलीगढ़ में एक स्वतंत्र स्काउट दल खोलने के लिए उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ में आवेदन किया था| पिछले वर्ष 2017 में इसके लिए सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर का कोर्स भी किया था| जिससे वह प्रकाशित हो कर स्काउट दल का संचालन किया जा सके स्काउट और गाइड के प्रशासक उत्तर प्रदेश पूर्व लोकायुक्त व न्यायमूर्ति ई सी वर्मा ने राहुल कुमार के आवेदन को 9 माह के बाद स्वीकार करते हुए डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र स्काउट दल का 32 सदस्य वाला दल का उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड से पंजीकृत वाला प्रमाण पत्र तथा अधिकार प्रमाण पत्र के साथ उनको उस दल का स्काउट मास्टर नियुक्त किया राहुल कुमार ने प्रशासक महोदय का धन्यवाद करते हुए बताया कि अब अलीगढ़ जनपद के सरकारी या निजी स्कूलों कॉलेजों के छात्र जिनकी उम्र 13 से 18 वर्ष तक है वह इस दल में शामिल होकर प्रवेश लेकर तृतीय सोपान राज्यपाल पुरस्कार और तथा राष्ट्रपति पुरस्कार तक और साथी राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन होने वाले एडवेंचर कैंप में प्रतिभाग कर सकते हैं राहुल कुमार की भागम जोहरी को दल के प्रथम जन नायक के रूप में जिम्मेदारी दी

👉 *अमुवि में अंडरग्रैजुएट कोर्स में 7 छात्रों का हुआ चयन*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज़ की प्रथम वर्ष की सात छात्राओ को बदर जहां मेमोरियल स्काॅलारशिप के लिए चयनित किया गया है।इन छात्राओं में सुबूही वसीम, ताज़ीन जुनैद, शिफा रानी, इफरा मंजूर, आयशा इरशाद, नगमा खान और मुसर्रत जहाॅ शामिल हैं। स्काॅलरशिप के कोआर्डीनेटर, बोस्टन अमरीका निवासी डा. सैयद मसर्रत अली ने बताया कि यह स्काॅलरशिप तीन वर्ष के लिए दी जाती है जिसमें शिक्षा और खाने का खर्च शामिल है।उन्होंने बताया कि हर वर्ष यह स्काॅलरशिप अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज़ की प्रथम वर्ष की 5-7 छात्राओं को दी जायेगी।

👉 *अमुवि की वीमेंस कॉलेज  के प्रोफेसर ने नीदरलैंड के वाशिंगटन सेंटर फॉर डेवलपमेंट इन्नोवेशन सेंटर में फेलोशिप कार्यक्रम में भाग लिया*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कालिज के बाॅटनी सेक्शन के सहायक प्रोफेसर डा.आमिर रेना ने नीदर लैंड के वाशिंगटन सेंटर फाॅर डवलपमेंट इन्नोवेशन सेंटर में खाद्य तथा पोषण सुरक्षा से संबंधित नफ्फिक ओ.के.पी. फैलोशिप प्रोग्राम में भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रोग्राम में भाग लेने वाले वह अकेले भारतीय थे।डा. रेना ने बताया कि ओ.के.पी
फैलोशिप, हाॅलैंड की विदेशी मामलों के मंत्रालय द्वारा प्रदान की जाती है।उन्होंने फैलोशिप प्रोग्राम के दौरान इस बात पर बल दिया कि कृषि कार्यक्रमों तथा नीतियों को पोषण के दृष्टिकोंण से संवेदनशील बनाये जाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि यह फैलोशिप प्रोग्राम खाद्य एवं पोषण सुरक्षा से संबंधित कृषि के तौर तरीकों के पता लगाने का सुनहरा अवसर था।फूड सिस्टम, वैल्यूचैन,खाद्य सुरक्षा,पोषण सुरक्षा और इनके आपसी संबंधों पर प्रोग्राम के दौरान विचार विमर्श हुआ।

👉 *स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 की वार्ड प्रतिस्पर्धा में अलीगढ़ जनपद के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर 5 वार्ड होंगे पुरस्कृत*
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के अंतर्गत स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में अलीगढ़ जनपद के स्वच्छता के चित्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 5 वार्ड मेसी वार्ड 18 चुहरपुर वार्ड 39 मलखान नगर वार्ड 42 रामबाग कॉलोनी नगर पालिका परिषद अतरौली का वार्ड 2 सराय भोजराज व नगर पंचायत छर्रा का वार्ड 50 नगर होंगे पुरस्कृत।
24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748
Jitendra Garg
Share To:

Post A Comment: