24Express news Aligarh date 22-12-18, 8:00pm
Jitendra Garg
✍ *बीआईएस ने आभूषण की अनिवार्य हॉलमार्किंग के नियंत्रण आदेश किए तैयार*
आभूषणों की हॉलमार्किंग के नियमों में बदलाव के बाद सरकार इस व्यवस्था को अनिवार्य करने की तैयारी में है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने इसके लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश तैयार कर लिया है, जिसे लागू करने की प्रक्रिया में तीन से चार महीने लगेंगे। सरकार ने जून 2018 में सोने चांदी के आभूषणों और कलाकृतियों की हॉल मार्किंग के लिए संशोधित नियम जारी किए थे। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को बीआईएस द्वारा गुणवत्ता नियंत्रण आदेश जल्द भेजा जाएग
✍ *गोल्ड मोहर गुटखा लेकर अलीगढ़ आ रहे कैंटर को कार सवार बदमाशों ने लूटा*
आगरा से गोल्ड मोहर गुटखा लेकर अलीगढ़ आ रहे कैंटर को हाथरस के सासनी के पास कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। वहीं हाथरस थाना सासनी के इगलास रोड निवासी चालक महेश पुत्र रामजीलाल को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। जिसे फिरोजाबाद के जसराना के नगला झील के पास फेंक दिया। चालक ने किसी तरह से सूचना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चालक को थाना जसराना ले गई। जहां उससे पूछताछ की गई। कोतवाल दिनेश कुमार ने बताया कि चालक को सासनी भेजा गया है।
✍ *आयुष्मान योजना से हार्ट अटैक से पीड़ित दो मरीजों की बची जान*
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के चलते हार्ट अटैक से पीड़ित दो मरीजों की जिंदगी बच गई। सरकारी पैनल में शामिल केके हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। एक मरीज के हार्ट की मुख्य नस बंद थी, जिसे बचाना चुनौती था। गांव बहरावद के रामचरण (45) सीने में दर्द होने पर आए। जांच में पाया कि दिल की मुख्य नस 99 फीसदी बंद होने पर हार्ड अटैक हुआ था। मरीज की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने गोल्डन कार्ड होने की जानकारी दी तो तुरंत उपचार पर ले लिया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीतिन वार्ष्णेय ने बताया कि एंजियोप्लास्टी के लिए मरीज दिल्ली, गुरूग्राम आदि शहरों में जाते हैं। इसी तरह अतरौली के 58 वर्षीय प्रेमपाल सिंह को हार्ट अटैक होने पर इसी हॉस्पिटल में लाया गया। तुरंत आयुष्मान मित्र के जरिए गोल्डन कार्ड बना। जांच में बंद दोनों नसों की सफल एंजियोप्लास्टी हुई। इस मौके पर डॉ. केके वार्ष्णेय, डॉ. पवन वार्ष्णेय, डॉ. सागर वार्ष्णेय, मुकेश, मनोज, क्षमा शर्मा, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
✍ *अलीगढ़ को मिला हार्डवेयर फेडरेशन इंडिया में प्रतिनिधित्व*
हार्डवेयर फेडरेशन इंडिया कारोबारियों के हित के लिए काम करेेगा। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित होटल क्राउन प्लाजा में देशभर के 48 संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सबसे पहले जनरल बॉडी की बैठक हुई जिसमें 12 सदस्यों के लिए आम सहमति बनी। अलीगढ़ लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन खंडेलवाल सदस्य चुने गए हैं। यह सभी 12 सदस्य अलग शहरों के होंगे। खंडेलवाल ने कहा कि यह केंद्रीय संगठन होगा। नवगठित संगठन हार्डवेयर कारोबार की विसंगतियों को दूर करने तथा सरकार व कारोबारियों के बीच संबंध स्थापित करेगा।
✍ *व्यापारियों में उलझन जीएसटी के वार्षिक रिटर्न को लेकर*
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के वार्षिक रिटर्न को लेकर व्यापारियों में उलझन है। इस रिटर्न में इनवार्ड सप्लाई पर कारोबारियों से एचएसएन कोड भरने की अपेक्षा की गई है, जिससे व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर कंपनी वेबटेल इलेक्ट्रोसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेंद्र कपूर ने कहा कि दिक्कत यह है कि अगर सप्लायर ने इनवॉइस में एचएसएन कोड नहीं डाला है तो रिटर्न दाखिल करने वाले व्यापारी के लिए यह सूचना उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है।
✍ *सबसे ज्यादा वोट नोटा में पड़ने पर चुनाव रद्द करने का प्रस्ताव*
नोटा ( नन ऑफ द अबव) के वोटरों की लगातार बढ़ रही संख्या ने चुनाव आयोग को नोटा पर गंभीरता से विचार करने पर मजबूर कर दिया है। आयोग जल्दी ही कानून मंत्रालय से मुलाकात कर इस मामले में कानूनी संशोधन के लिए सिफारिश करने जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से प्रस्तावित सुझावों को अगर सरकार मान लेती है और संसद कानून में संशोधन करती है तो जीतने वाले उम्मीदवार से ज्यादा वोट नोटा में पड़ने पर उस चुनाव को रद्द किया जाएगा और फिर से मतदान होगा। लेकिन चुनाव आयोग में कवायद शुरू हो गई है। जनवरी के पहले सप्ताह में आयोग मंत्रालय का दरवाजा खटखटा सकता है। बता दें कि हाल ही में हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने पांच जिलों में होने वाले नगर निगम चुनाव में नोटा को ज्यादा वोट मिलने की स्थिति में दोबारा चुनाव कराने का फैसला किया था। धारा 243 के अंतर्गत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्यों के चुनाव आयोग ने यह परिवर्तन किए थे। चुनाव आयोग धारा 324 के अंतर्गत ऐसे परिवर्तन कर सकता है। हालांकि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने दोबारा वोटिंग कराने को अवैध करार दिया था। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2013 में नोटा लागू होने के बाद से मार्च 2018 तक सभी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में 1.33 करोड़ से ज्यादा वोट नोटा को पड़ चुके हैं। इस बार हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में 15 लाख से ज्यादा वोट नोटा को गए हैं। छत्तीसगढ़ में नोटा को 2 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। वहीं मध्य प्रदेश में नोटा के पक्ष में मतदान 1.4 प्रतिशत हुआ। राजस्थान में नोटा के पक्ष में मतदान 1.3 प्रतिशत रहा।
✍ *मदर्स टच स्कूल में शुक्रवार को मनाया गया क्रिसमस का पर्व*
रामघाट रोड स्थित मदर्स टच स्कूल के प्ले वे सेक्शन में शुक्रवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बर्फ से ढंके पहाड़, सफेद स्नोमैन और बड़ा सा क्रिसमस ट्री की सजावट देखने लायक थी। बेल्स, स्टार्स और लाइटिंग से पूरा प्रांगण सजाया गया। व्हाइट कलर डे के उपलक्ष पर सफेद पोशाकों में सजकर आए बच्चे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे। इस मौके पर सांता क्लॉज बने युवक ने बच्चों को टॉफियां और गिफ्ट दिए। बच्चों ने सांता के साथ डांस किया। स्कूल की प्रिंसिपल आरती मित्तल ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा। अन्य स्थानों पर भी सेलिब्रेशन शुरू हुआ क्रिसमस को लेकर शहर के अन्य स्कूलों व संस्थाओं में सेलिब्रेशन का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जगह सजावट कर ली गई है तो कई स्थानों पर अब भी सजावट की जा रही है
✍ *पेट्रोल की कीमत बिना कर के 34 लीटर*
राजधानी दिल्ली में कर और डीलरों के कमीशन को हटा दिया जाए तो पेट्रोल की कीमत महज 34.04 रुपए प्रति लीटर कीमत आती है। यह खुलासा संसद में वित्त राज्य मंत्री के उत्तर से हुआ।वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने संसद में जो जानकारी दी उसके मुताबिक 19 दिसंबर को पेट्रोल की खुदरा कीमत 70.63 रुपये प्रति लीटर थी। इसमें प्रति लीटर 17.98 रुपए एक्साइज ड्यूटी, 15.02 रुपये स्टेट वैट और 3.59 रुपये डीलर कमीशन शामिल है।
✍ *सासनी गेट क्षेत्र में विवाहिता ने की आत्महत्या मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप*
थाना सासनी क्षेत्र के मोहल्ला जय गंज निवासी सुनील की शादी 10 साल पूर्व अनीता 35 वर्षीय निवासी कासगंज से हुई थी सुनील आए दिन दारू पीकर अनीता से मारपीट करता था शुक्रवार को सांय ससुरालीजनों का फोन आया के अनीता ने आत्महत्या कर ली है।मृतका के परिजन उसकी ससुराल आए तो देखा ससुरा लीजन फरार थे उनकी बेटी घर में मृत पड़ी थी उसके गले पर निशान थे।मृतका के पिता नाथूराम का आरोप है कि ससुराली जनों ने गला दबाकर अनीता की हत्या की है।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर फरार ससुराली जनों की तलाश में जुटी।
✍ *दहेज हत्या में पति सहित तीन को 10-10 साल की कैद व 10-10 हजार रुपये का जुर्माना*
दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के मामले में पति सहित सास और ससुर को अदालत ने 10-10 साल के कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। एडीजीसी (क्रिमिनल) राम प्रकाश सिंह ने बताया कि हाथरस के सादाबाद में कश्यप नगर निवासी अनीता शर्मा पत्नी बृजमोहन ने अपनी बेटी राखी की शादी 23 फरवरी 2012 को गोंडा के गांव पिपरौठ निवासी हरिशंकर के बेटे कौशल से की थी। 6 जनवरी 2014 को अनीता शर्मा की सास की मृत्यु होने पर राखी जब मायके आई तो उसने अपनी मां को ससुराल में हो रहे उत्पीड़न के संबंध में बताया। 16 मई 2014 को सुबह 10 बजे राखी का फोन आया कि मुझे बचा लो नहीं तो यह लोग मुझे मार देंगे। अनीता शर्मा ने तुरंत ही 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद जब यह लोग राखी की ससुराल गए तो देखा कि उसकी लाश वहां पर पड़ी है। अदालत के आदेश पर थाना गोंडा में घटना का मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की सुनवाई अदालत में हुई जिसमें आरोपियों पर दोष सिद्ध हुए। जिसके बाद अदालत ने मृतका के पति, उसके ससुर और सास को 10-10 वर्ष का कारावास और 10-10 हजार का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
✍ *शुक्रवार को एक सिपाही की पत्नी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की कोशिश की*
पारिवारिक कलह के चलते शुक्रवार को पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने जान देने की कोशिश की। आत्महत्या करने महिला बन्ना देवी थाना क्षेत्र स्थित सीमा फाटक पर ट्रेन से कटने पहुंच गई। यहां रेलवे लाइन के पास घूमते हुए उसे राहगीरों ने देख लिया। शक होने पर उन्होंने महिला को पकड़ उससे पूछताछ की। महिला ने पहले तो लोगों की बातों को टालने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने रोते हुए पूरी गाथा बता दी। महिला की बात सुन लोगों ने उसे समझाकर वापस घर छोड़ा। थाना बन्नादेवी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी को कुछ ही साल हुए हैं। पति उप्र. पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है। परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता है। इससे तंग आकर उसने जान देने की कोशिश की। महिला की जान देने की कोशिश करने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई है। हालांकि महिला तब तक वहां से जा चुकी थी।
✍ *विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने गोंडा क्षेत्र में जमकर की छापेमारी*
शुक्रवार को इफ्को बाजार, दरबर रोड गोंडा के इफ्को यूरिया खाद गोदाम में चेकिंग के दौरान बोरों में करीब एक किलो यूरिया खाद कम पाई गई। वरिष्ठ निरीक्षक आरएस अकेला ने बताया कि इफ्को बाजार, दरबर रोड गोंडा के इफ्को यूरिया खाद गोदाम में चेकिंग के दौरान दानेदार यूरिया के 15 बोरों की चेकिंग की गई। इसमें 45.124 किलो के बजाय 44.100 किलो वजन पाया गया। इस मामले में इस गोदाम संचालक के खिलाफ कार्यवाही की गई। ग्राम मक्रॉल इगलास के राशन विक्रेता श्याम सुंदर पुत्र रामखिलाड़ी की इलेक्ट्रॉनिक मशीन 100 किलोग्राम एवं एक लीटर के मापक में मोहर नहीं मिली। इनके अलावा शमशेर खां बिल्डिंग मैटेरियल एवं सेनेटरी स्टोर गोंडा रोड, शुभम बिल्डिंग मैटेरियल, योगेश कुमार खल चुनी, रमेश खल भूसी भंडार, लाला धान कुटाई केंद्र, वीरेंद्र सिंह स्पेलर, राशि प्रोविजन स्टोर,चंचल प्रोविजन स्टोर, नेताजी पशु आहार सभी गोंडा रोड आदि पर बाटों पर मोहर न होने पर कार्यवाही की गई।
✍ *एक्सीडेंट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप*
थाना संभल क्षेत्र के गांव गवां थाना रजपुरा निवासी अनिल कुमार 32 पुत्र आनंदवन को कस्बा राजपुरा में रोडवेज ने रौंद दिया।गंभीर घायल को अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां घायल अनिल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से मौत होना बताया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
✍ *दिलशाद कॉलोनी में सड़क पर जलभराव व नाली सफाई व्यवस्था के संबंध में डीएम को दिया शिकायत पत्र*
दिलशाद कॉलोनी अलीगढ़ ने धौर्रा दिलशाद कॉलोनी में सड़क पर जलभराव व नाली सफाई व्यवस्था के संबंध में डीएम सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए डीएम सिंह ने नगर आयुक्त व एसीएम प्रथम को जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इनके अतिरिक्त भी कुछ अन्य शिकायतें जन सुनवाई के दौरान प्राप्त हुई जिन के निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दे दिए हैं। इस मौके पर एडीएमई अजय कुमार श्रीवास्तव, एसीएम प्रथम रतन वर्मा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
✍ *जीएसटी काउंसिल की बैठक में रोजमर्रा की 33 चीजें हुईं सस्ती*
जीएसटी काउंसिल की 31वीं बैठक में कुल 33 चीजों से जीएसटी दरें घटाने पर फैसला हो गया है। 7 आइटम को 28 फीसदी की स्लैब से हटाकर 18 फीसदी की स्लैब में लाया गया है साथ ही 7 आइटम को 28% स्लैब से 18% पर लाया गया है। 26 आइटम को 18% स्लैब से 12% पर लाया गया है|कुछ दिन पूर्व पीएम मोदी ने दरें घटाने की बात कहीं थी। 33 प्रोडक्ट पर जीएसटी दरें घटाकर 18%, 12%, 5% की गई है। साथ ही, टायर, वीसीआर, लीथियम बैटरी को 28 फीसदी के दायरे से निकाल कर 18% पर लाया गया है।पुड्डुचेरी मुख्यमंत्री नारायण सामी ने कहा है कि कुल 33 आइटम्स की जीएसटी की दरों में कटौती पर सहमति बनी है। इसमें 7 आइटम्स 28 फीसदी से घटाकर 18 या निचले स्लैब में लाया गया है। वहीं 27 आइटम्स को 18 फीसदी से घटाकर 12,5 फीसदी या जीरो स्लैब में लाया गया। ये सभी आइटम्स आम आदमी के रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आने वाली वस्तुएं हैं।
✍ *अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी की पहली परियोजना हुयी पूर्ण*
2019 से पूर्व शहरवासियों को मिली मिली अडरग्राउण्ड कूड़ेदान व रेन वाटर हारवेस्टिंग की सौगात।शहर में पहले अंडग्राउण्ड कूड़ेदान हुये कार्यशील।सांसद अलीगढ़, मण्डलायुक्त अजयदीप सिंह, मोहम्मद फुरकान महापौर, संजीव राजा नगर विधायक ने संयुक्त रूप ने किया उद्घाटन। स्मार्ट सिटी के पहले चरण में कलेक्टर कोषागार में लगा रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम व पहले चरण में शहर के नौरंगीलाल इंटर कालेज, मैरिस रोड, जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य स्टेट बैंक रोड, मालवीय पुस्तकालय के निकट गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग अंडरग्राउंड कूड़ेदान स्थापित किये गये है।
✍ *जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक रोगी के गले में खतरनाक ट्यूमर की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी*
जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के चिकित्सकों ने प्रमुख कार्डियक सर्जन एवमं अमुवि के सहकुलपति प्रोफेसर एम.एच.बेग के मार्गदर्शन में एक रोगी के गले से खतरनाक टयूमर की सफलतापूर्वक सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है।यह सर्जरी लगभग तीन घंटे तक चली। पश्चिमी चम्पारन (बिहार) के निवासी गौसुलआज़म के गर्दन में बांई ओर सूजन थी इसके इलाज के लिए उन्हें कई डाक्टरों को दिखाया गया और उन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालिज रेफर किया गया। गहन जाॅच में पता चला कि रोगी के गर्दन से सर की तरफ जाने वाली कोशिका में गोल्फ की गेद के साइज का एक टयूमर है। रोगी को मेडीकल कालिज के कार्डीयोथोरेसिक सर्जरी विभाग के अंतर्गत भर्ती किया गया जहाॅ प्रोफेसर बेग के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष डा. एम.आज़म हसीन, डा.महताब आलम और डा.गजनफर खान की टीम ने जटिल सर्जरी करके टयूमर को निकाला।सर्जरी के समय कुछ मिनटों के लिए मस्तिष्क तक खून की सप्लाई रोक दी गई थी। रोगी के स्वस्थ होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
✍ *इगलास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
थाना इगलास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को जीवनपुर चौराहे से किया गिरफ्तार।अभियुक्तों ने पूछताछ में अपने नाम धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी गांव हेतलपुर थाना टप्पल ओमप्रकाश पुत्र गोपाल निवासी गांव जीवन पुर थाना इगलास बृजेश कुमार पुत्र रामनिवास गांव जीवन पुर थाना इगलास बताए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को भेजा जेल।
✍ *समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात*
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सालिम ने अपने लिखित बयान में बताया कि लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की और अलीगढ़ की राजनीति पर चर्चा की। इस अवसर पर यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मो. सालिम ने बताया कि अखिलेश यादव ने निर्देश देते हुए कहा कि बूथ कमेटियों पर जोर दो और संगठन को दुरुस्त रखो क्योंकि लोकसभा का चुनाव करीब है। 2019 में पूरे प्रदेश में सपा के झंडे बुलंद रखना है। हमारी लड़ाई देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है क्योंकि जब से केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार आई है भ्रष्टाचार चरम पर है। लूट, डकैती, हत्या, अपहरण जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस के होनहार जवानों को बेरहमी से मारा जा रहा है। स्कूल की छात्रा को जिंदा जलाया जा रहा है। इन दोनों ही निकम्मी सरकारों ने बेरोजगार, नौजवानों, किसानों आदि के लिए कुछ भी नहीं किया है।
✍ *गभाना में क्रिकेट को लेकर दो युवकों में हुआ विवाद मौके पर पहुंचा कई थानों का फोर्स युवक मौके से फरार*
थाना कस्बा गभाना मैं क्रिकेट मैच को लेकर दो युवकों में कल विवाद हुआ था जिसको लेकर आज दोनों तरफ के लोग इकट्ठा हो गए मारपीट होने लगी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि एक ही समुदाय के दो लोगों के बीच विवाद हुआ था और मारपीट हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंच गई आरोपियो के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है जो भी दोषी व्यक्ति होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
24Express news Aligarh
*अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस, वाट्सएप ) कराने के लिए सम्पर्क करें 9359080748

Post A Comment: