सेक्टर-94 में बना यह कंट्रोल रूम शहर को बनाएगा और स्मार्टदो महीने की मशक्कत के बाद प्रपोजल फाइनल, लोकार्पण के बाद शुरू हो जाएगी शिफ्टिंग

सेक्टर-94 में बना यह कंट्रोल रूम शहर को बनाएगा और स्मार्ट
दो महीने की मशक्कत के बाद प्रपोजल फाइनल, लोकार्पण के बाद शुरू हो जाएगी शिफ्टिंग

Ashish Singhal नोएडा: सेक्टर-94 में तैयार कमांड कंट्रोल रूम शहर का सबसे बड़ा सर्विस सेंटर बनने जा रहा है। इसमें पब्लिक से जुड़ी कौन-कौन सी सुविधाएं होंगी, इसका प्रपोजल फाइनल कर लिया गया है। अथॉरिटी, पुलिस और ट्रैफिक विभाग की कई पब्लिक सुविधाओं के अलावा इसमें आपदा प्रबंधन का कार्यालय भी शिफ्ट होने जा रहा है। ये सुविधाएं यहां शिफ्ट होने के बाद शहर के लोगों को स्मार्ट सरकारी सर्विस मिलने का आभास होगा, जिसके चलते स्मार्ट सिटी के ट्रैक पर शहर एक कदम और आगे बढ़ जाएगा।
यहां मिलेंगी ये सुविधाएं
भूतल: पुलिस विभाग का डायल 100 और स्मार्ट सिटी ऑफिस की कुछ सुविधाएं। डायल 100 शिफ्ट होने से पूरे शहर पर यहां से नजर रखी जाएगी।
प्रथम तल: ट्रैफिक पुलिस का पूरा ऑफिस इस तल पर शिफ्ट होगा। एसपी ट्रैफिक भी यहीं बैठेंगे और ट्रैफिक विभाग में पब्लिक से जुड़ी सभी सर्विस यहीं से लोगों को मिलेंगी।
द्वितीय तल: एचटीएमएस (हाईवे मैनेजमेंट सिस्टम) जो अभी एक्सप्रेसवे पर स्थित है। वह यहां शिफ्ट होगा और नोएडा अथॉरिटी का स्मार्ट सिटी ऑफिस जिसमें पब्लिक डीलिंग से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी।
तृतीय तल: आपदा प्रबंधन का ऑफिस यहां शिफ्ट होगा। यहां पर शिफ्ट होने के बाद इस सिस्टम को एडवांस बनाने के लिए विचार किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके।
-7700 वर्गमीटर में बनी है बिल्डिंग
-10 अक्टूबर 2015 से शुरू हुआ था काम
-20 जनवरी 2019 तक पूरा हो जाएगा
-22.35 करोड़ की लागत से तैयार हुई है बिल्डिंग कोट
करीब दो महीने की मशक्कत के बाद कमांड कंट्रोल रूम में शिफ्ट होने वाली सुविधाओं के प्रपोजल की यह लिस्ट फाइनल की गई है। एचटीएमएस को लोकार्पण वाले दिन से ही शुरू करने की तैयारी है। अन्य सुविधाएं इसके बाद एक-एक करके शिफ्ट कर दी जाएंगी।
राजीव त्यागी, जीएम (इंजीनियर) नोएडा अथॉरिटी
Sabhar Nav Bharat Times Noida News
Share To:

Post A Comment: