(आशीष सिंघल)

जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर श्रम विभाग के अधिकारियों की बड़ी कार्यवाही। भंगेल में पहुंच कर साप्ताहिक बंदी का कराया गया अनुपालन शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बाजारों को साप्ताहिक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। संबंधित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम के द्वारा आज भंगेल में पहुंचकर छापेमारी अभियान संचालित किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा मौके पर खुली दुकानों को बंद करा दिया गया। अधिकारियों के द्वारा सभी दुकानदारों को मौके पर यह भी हिदायत दी गई है कि सभी व्यापारियों के द्वारा साप्ताहिक बंदी का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई भविष्य में प्रस्तावित की जाएगी। श्रम प्रवर्तन अधिकारियों की टीम में राधेश्याम इंद्रवीर एवं सुधीर कुमार सम्मिलित थे। 
Share To:

Post A Comment: