आशीष सिंघल
साभार दैनिक पीड़ित मानव
साभार दैनिक पीड़ित मानव
बुलंदशहर सिटी क्षेत्र से एक अधिवक्ता के पुत्र को धौलाना थाने की पुलिस के उठाकर ले जाने पर अधिवक्ताओं में रोष, रोष के चलते न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता ।
सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता और एएसपी प्रमोद कुमार ने शहर में तीन धार्मिक स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया, उनके इमामों के साथ ऊपरकोट कोतवाली में की मीटिंग ।
1. बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इन धार्मिक स्थलों में चल रहा था निर्माण कार्य, सिटी मजिस्ट्रेट ने बीडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के बाद ही निर्माण कार्य कराने की दी हिदायत ।
सलेमपुर क्षेत्र में सड़क पर दौड़ी मौत, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत ।
1. गांव चिट्टा के रहने वाले हैं तीनों मृतक युवक राशिद, अजरुददीन और छोटे, दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज बस को आग के किया हवाले, पुलिस पर किया पथराव, एक अन्य रोडवेज बस में की तोड़फोड़ ।
बुलंदशहर जिले के अरनिया और अलीगढ़ जिले के चंदौस थानाक्षेत्र के बार्डर पर गौकशी, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस ।
1. अरनिया थानाक्षेत्र के गांव भौपुर के जंगल में आज सुबह पड़ी मिली तीन गायों की खाल और छुरा, जबकि चंदौस थानाक्षेत्र में पड़े मिले उन गायों के बाकी अवशेष ।
2. सीमा विवाद का निस्तारण ना होने पर अरनिया पुलिस ने अपने क्षेत्र में मिली खालों को ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढा कराकर दबवाया, अज्ञात गौकशों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज़ ।
स्याना हिंसा में दो और आरोपी गए जेल, ग्राम चांदपुर पूठी निवासी सतीश और गांव महाव निवासी विनीत ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल ।
देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने गांव सिखैड़ा के सुनील हत्याकांड का किया खुलासा, गांव बिरौड़ी ताजपुर निवासी संदीप और उसके भाई प्रीतम ने मिलकर की थी अंगौछे से गला घोटकर हत्या ।
1. पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, मृतक के आरोपी प्रीतम के पत्नी के साथ थे अवैध सम्बन्ध, जिससे आरोपियों की गांव में हो रही थी बदनामी ।
2. घटना वाले दिन 27 नवम्बर की रात मृतक आरोपी के घर उसकी पत्नी से पहुंचा था मिलने, वही दोनों ने उसकी घर के आंगन में हत्या करके शव को नैथला हसनपुर के बंबे में ले जाकर दिया था फेक ।
3. मृतक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया था हत्या का आरोप, उनके खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जांच में नामजद तीनों पाए गए निर्दोष ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र की शिवनगर कालौनी से विवाहिता लापता, बाजार गई थी सामान लेने, वापस ना लौटने पर पति ने थाने में दी तहरीर ।
सिकंद्राबाद क्षेत्र के चंदेरु हाईवे पर सड़क हादसे में घायल मामा की भी उपचार के दौरान मौत, मंगलवार सुबह साईकिल पर सवार समीर और उसके भांजे अख्तर को अज्ञात वाहन ने दिया था कुचल ।
1. भांजे अख्तर की मौके पर हो गई थी मौत, दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया था जाम ।
खुर्जा कोतवाल अरविन्द कुमार ने गांव धनोरा के पुष्पेंद्र और गांव मौजपुर के अनिल प्रधान को किया गिरफ्तार, पुष्पेंद्र की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम था घोषित ।
1. अनिल प्रधान ने पुष्पेंद्र व उसके अन्य साथियों को 3 लाख रुपए की सुपारी देकर एक युवक की खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में कराई थी हत्या, जिसमें दोनों चल रहे थे वांछित । मर्डर में शामिल दो अन्य शूटरों को पुलिस पहले ही पकड़कर भेज चुकी है जेल ।
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से 4 लोगों की मौत, 3 लोग घायल । नौहझील के पास हुआ हादसा, दिल्ली के रहने वाले मृतक, महिंद्रा टीयूवी से बिहारी जी के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे वापस ।


Post A Comment: