आशीष सिंघल
बुलन्दशहर हाईलाईट
2 1 2019


सलेमपुर थाना क्षेत्र के धतुरी गांव के पास रोडवेज बस के स्कूटी सवार तीन युवकों को कुचलने से मौत, गुस्साये ग्रामीणों ने बस को किया आग के हवाले।

ग्रामीणों  ने रोड से गुजर रही दो तीन बसों में की तोड़ फोड़, पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुँच हालातो पर किया काबू।

स्याना  3 दिसंबर हिंसा और बवाल मामला दो  विनीत व सतीश नामजद आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर ।

अब तक स्याना बवाल में 32 आरोपियों को जा चुके  है जेल, अभी भी  हिंदू संगठनों के आरोपी है फरार।

बुलंदशहर के अरनिया थाना  व अलीगढ़ बॉर्डर क्षेत्र में  गौकशी के अवशेष मिलने से पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प,बुलन्दशहर में नही  रुक रही गौकशी की वारदात। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा कायम।

थाना खुर्जा नगर पुलिस ने हत्या की घटना मे फरार/वांछित 10 हजार रुपये का पुरूस्कार घोषित अपराधी पुष्पेन्द्र व षडयन्त्रकारी अनिल प्रधान को किया गिरफ्तार।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत घटित सुनील हत्याकाण्ड का किया खुलासा, मृतक की मोटर साईकिल व घटना मे प्रयुक्त अंगौछा सहित हत्यारोपी दोनो भाई गिरफ्तार।

 सड़क हादसे में बाइक सवार पुत्र की मौत पिता गंभीर रूप से घायल सिकंदराबाद बुलंदशहर पर ग्राम वीर खेड़ा के पास हुआ हादसा मंगलवार देर शाम की घटना।

 डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव कादरी बाग में 18 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत।

 अहार क्षेत्र के शफीनगर गांव में देर रात्रि में तीन लोगों के घेर में रखे करीब एक दर्जन बिटौरा और बोंगे जलकर हुए राख।
Share To:

Post A Comment: