दनकौर आशीष सिंघल व सहयोगी सुंदरलाल रिपोर्टर:
आज दिनांक 3 जनवरी 2019 को नगर पंचायत दनकौर के अधिशासी अधिकारी भोलानाथ कुशवाहा श्रम विभाग से प्रवर्तन अधिकारी आरबी यादव ने दनकौर में साप्ताहिक बंदी के प्रति दुकान दुकान जाकर खुली हुई दुकानों को बंद कराया तथा उन्होंने जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करने पर अगले साप्ताहिक बंदी को चालान करने का निर्देश दिया है फिर भी आज दनकौर में काफी दुकान खुली हुई थी जिसको दोनों अधिकारियों ने तत्काल मौके पर जाकर के बंद कराया और अगले सप्ताहिक बंदी को लेकर दुकानदारों को बताया कि जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए
अगर जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना की जाती है तो चालान साथ के साथ काटे जाएंगे इस मौके पर नगर पंचायत के गौरव सैनी सहित काफी कर्मचारी मौजूद रहे जिन्होंने दनकौर नगर का भ्रमण किया!
Post A Comment: