(आशीष कुमार सिंघल प्रधान संपादक)

कादर खान ने अभिनय के अलावा ढाई सौ से ज्यादा फिल्मों के लिए संवाद लिखे हैं एक्टिंग में आने से पहले वह रणधीर कपूर और जया बच्चन की फिल्म "जवानी दिवानी" के लिए संवाद लिख चुके थे!
बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता कादर खान का सोमवार 31 दिसंबर की रात निधन हो गया 81 वर्षीय अभिनेता कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे खान को प्रोग्रेसिव सुपरन्यूक्लियर पाल्सी नाम की बीमारी थी इसमें व्यक्ति अपना शारीरिक संतुलन खोने लगता है मरीज को चलने, उठने, बैठने यहां तक की बात करने में दिक्कत होती है कादर खान को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था तबीयत और खराब होने पर उन्हें नियमित वेंटिलेटर से हटाकर बाईपेप  वेंटिलेटर पर स्थानांतरित किया गया था!
1937 में अफगानिस्तान के काबुल में जन्मे कादर खान बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल कलाकारों में से एक थे 46 साल के फिल्मी कैरियर में उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया कादर खान ने एक्टिंग से लेकर राइटिंग अलग-अलग तरह के काम किए कादर खान ने जहां अपनी कलाकारी से लोगों को हंसाया तो वही अपने नेगेटिव किरदारों से दर्शकों के दिलों में एक खौफ पैदा किया पिछले कुछ सालों से अस्वस्थ होने की वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी!
कनाडा में ही होंगे सुपुर्द ए खाक
कादर खान के परिवार के लोगों ने मीडिया को बताया है कि उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही होगा वही कब्रिस्तान में मंगलवार  को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा!
फैंस कर रहे याद
अपने चहेते कलाकार की मौत की खबर से फैंस दुखी हैं सोशल मीडिया के जरिए ऐसे फैंस अपने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं कोई उनके निधन को एक युग का अंत बता रहा है तो कोई उन्हें अपनी यादों में जिंदा रहने की बात कह रहा है सोशल मीडिया पर कादर खान को दी जा रही श्रद्धांजलिओं से भरा पड़ा है!
शक्ति कपूर ने दी श्रद्धांजलि
कादर खान की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है दिवंगत  एक्टर के साथ तमाम हिट फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर ने उन्हें एक सच्चा कलाकार और एक बेहतरीन इंसान बताते हुए श्रद्धांजलि दी है!
अंतिम समय में पत्नी हिजरा और बेटे सरफराज थे साथ
कादर खान अपने आखिरी समय में अपने परिवार के साथ ही थे उनके साथ उनकी पत्नी हिजरा बेटा सरफराज अपनी बहू और नातियों के साथ रह रहे थे!
एक्टर असरानी हुए भावुक
एक्टर असरानी कादर खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके एक्टर असरानी अपने दोस्त की मौत पर दुखी है कादर खान को याद करते हुए हुए मीडिया के सामने ही भावुक हो गए और असरानी ने कादर खान के लिए कहा कि वह एक नेक दिल इंसान और लाजबाव दोस्त थे!
स्मृति ईरानी ने किया याद
 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी कादर खान को श्रद्धांजलि दी है कादर खान से मिलना पाने के गम के साथ उनकी एक्टिंग के लिए स्मृति ईरानी ने उन्हें शुक्रिया अदा किया है!
साभार जनसत्ता
Share To:

Post A Comment: