आकाश नागर, ग्रेटर नोएडा
युवक कांग्रेस दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और बार काउंसिल दिल्ली के अध्यक्ष रह चुके जयवीर नागर आज कचैड़ा किसान आंदोलन में शरीक हुए । जयवीर नागर ने ना केवल धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों का हर कदम पर साथ देने का वादा किया बल्कि बार काउंसिल का सहयोग देकर कानूनी लड़ाई लड़ने का भी वादा किया है । अब कचैड़ा किसान आंदोलन दिनो दिन मजबूत होता जा रहा है । आज भूख हड़ताल का दूसरा दिन था ।इस दिन धरने का नेतृत्व कर रहे धीरज नागर के साथ ही अनिल नागर, संतराम नागर और रकम बावाजी ,बिट्टू नागर ,रामपाल नागर ने भूख हडताल की । शाम को जयवीर नागर द्वारा सभी भूख हडताल कर रहे लोगों को जूस पिला कर समाप्त कराई गई । जयवीर नागर ने धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा किसानों की हित चिंतक नहीं है बल्कि वह न्याय विरोधी पार्टी है ।आज तक किसानों के साथ सबसे ज्यादा सौतेला काम इसी पार्टी ने किया है । नागर ने कहा कि जब तक अन्नदाता की सुनवाई नहीं होगी तब तक देश में न्याय की बात नहीं की जा सकती है ।आज देश में किसानों को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है । इसके साथ ही उन्होंने एक अधिवक्ता होने का फर्ज निभाते हुए कहा कि मैं किसानो के साथ न्याय की लड़ाई भी सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट तक लड़ूंगा । कचैडा के किसानों को हर हालत में न्याय दिलवाया जाएगा । इसके चलते ही देखा जाएगा कि इस नीति के तहत किसानों की जमीन सीधे कैसे खरीदी गयी है क्योंकि सीधे जमीन खरीदने का अधिकार सिर्फ एक प्रॉपर्टी डीलर को है वह भी निजि क्षेत्र में । जबकि पॉन्टी चड्ढा की वेवसिटी को सरकार की शह पर किसानों की जमीन जबरन कब्जाने की छूट दी गयी है । इसी के साथ उन्होंने साक्ष्यो का अवलोकन करने की बात कही और कहा कि इस मामले में एक जनहित याचिका डालकर किसानों के हित में काम किया जाएगा ।




Post A Comment: