• दिल्ली के करोल बाग स्थित अर्पित होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई

  • आग लगने के बाद 3 लोग चौथी मंजिल से कूद गए थे, मरने वालों में 7 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा

आशीष सिंघल दिल्ली. करोलबाग के होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। इसमें 7 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई। दमकल की 27 गाड़ियां इसे बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के बाद जान बचाने के लिए तीन लोग चौथी मंजिल से कूद गए। इनमें से एक की मौत हो गई। दो जख्मी हैं। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई। 25 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चला है।
साभार दैनिक भास्कर डॉट कॉम 
Share To:

Post A Comment: