Good morning
24Express news Aligarh date 12/02/19
Jitendra Garg
24Express news Aligarh date 12/02/19
Jitendra Garg
बन्ना देवी के बरौला में भाजपा पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष के ऊपर हुई फायरिंग,बाल बाल बचे
बन्ना देवी के बरौला में भाजपा पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लोधी अपने घर पर थे अज्ञात बाइक सवारों ने उनका घर का दरवाजा खटखटाया जब हरेंद्र लोधी ने गेट खोला तो अज्ञात बाइक सवारों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी जिससे लोधी बाल बाल बचे हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए भाग गये।लोधी ने 100 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने बताया कि इनका पुरानी रंजिश का मामला है जांच के बाद पता चलेगा।आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गोंडा नया बॉस नहर पुल के पास हुआ धमाका,बकरी चराने वाला हुआ घायल
गोंडा नया बॉस नहर पुल के पास सुबकरा रास्ते पर उमेश पुत्र रघुवीर निवासी तलेसरा बकरियों को चरा रहा था तभी वही पर उसका पर किसी ठोस चीज पर पड़ गया,पैर पड़ते ही जोर का धमाका हुआ धमाका होने से उमेश गम्भीर रूप से घायल हो गया लोगों को जब पता चला लोगों की भीड़ भी पहुँच गयी मौके पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने घायल को अस्पताल एडमिट करा दिया और एक और मिली ठोस चीज की जानकारी के लिए बम्ब निरोधक दस्ते को पुलिस ने सूचना दे दी।
किसान सम्मान निधि में शपथ पत्र के नाम पर उगाही करने के संबंध में एसडीएम खैर ने किया लेखपाल को निलंबित
एसडीएम खैर अरविंद कुमार सिंह के मोबाइल पर प्राप्त वीडियो को देखने के बाद डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर वीडियो की जांच राजस्व निरीक्षक गौमत से कराई गई.जांच में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों से शपथ पत्र के नाम पर एक ग्रामीण को पास बैठा कर उगाही करने की पुष्टि होने के बाद एसडीएम खैर श्री सिंह ने तत्काल प्रभाव से हल्का राजपुर तहसील खैर के लेखपाल संजय सिंह तोमर को निलंबित कर दिया है तथा अन्य लेखपालो को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई अन्य लेखपाल इस कार्य में शामिल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी क
बोर्ड परीक्षा में व्यवस्थापकों के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही होने पर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही:धर्मेन्द्र शर्मा
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ने जनपद अलीगढ़ के समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व प्रश्न पत्रों को खोलते समय भली-भांति यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न पत्र उसी विषय का है जिसकी परीक्षा उसी तिथि एवं पाली में सम्पन होनी है। व्यवस्थापकों के द्वारा यदि इस सम्बंध में किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
पूर्व सांसद चौ.बिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का लखनऊ एयरपोर्ट पर फूल देकर किया स्वागत
लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने जनपद के सभी कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का फूल देकर स्वागत किया।श्री सिंह ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जब कांग्रेस अध्यक्ष ने महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से, सिंधिया से पीठ थपथपाकर हमारे अलीगढ के संघर्ष की सराहना की।अंत में श्री सिंह ने कहा कि लखनऊ की सड़कों पर कार्यकर्ताओं व आम जनता के सैलाब ने ये सिद्ध कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में किसान,मजदुर,गरीब, एवं आम जनता दिल्ली के चुनाव के लिए निश्चित रूप से बदलाव के लिए कांग्रेस का साथ देंगे।इस स्वागत कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा, गिरवर शर्मा,ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट,कुँवर गौरांगदेव चौहान,सैयद वसीम अहमद,शोएब परसोरी सोबी भाई,राजवीर प्रजापति,श्याम दिवाकर,शेरपाल सविता, पीताम्बर प्रधान,रामेश्वर कश्यप, नितिन बाल्मीक,मोहन सिंह बघेल,आदि सैकड़ों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।
प.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किये गये
पं. दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा द्वारा समर्पण दिवस के कार्यक्रम बूथ स्तर पर आयोजित किये गए भाजपा महानगर मीडिया संपर्क प्रमुख वैभव गौतम इस कार्यक्रम के संयोजक बनाये गए हैं।भाजपा का समर्पण दिवस कार्यक्रम 11 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक चलेगा। सोमवार को महानगर अलीगढ के 11 सेक्टरों की 95 बूथों पर समर्पण दिवस का कार्यक्रम कर एकात्म मानव वाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय का स्मरण किया।इस दौरान प्रमुख रूप से उ. प्र .भवनसन्निर्माण,श्रम एवं सेवायोजन आयोग के अध्यक्ष ठा.रघुराज सिंह , महानगर उपाध्यक्ष सुधा सिंह , महानगर प्रवक्ता वैभव गौतम , मंडल अध्यक्ष ओ पी लाला,महामंत्री सुभाष सुभानु ,पार्षद नरेंद्र प्रताप नीशू ठाकुर,राजकुमार सविता,योगेंद्र प्रधान,नत्थू सिंह , विनोद माहौर,जगदीश महाजन , हरिबाबू गुप्ता,भूपेंद्र वार्ष्णेय , सुरेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
आगरा के पिंटू के जर्मन शेफर्ड ने मारी बाजी
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में डॉग शो में सर्वश्रेष्ठ पिंटू तोमर (आगरा)के जर्मन शेफर्ड को माना गया।शो में 35 प्रजातियों के लगभग 325 श्वानों ने प्रदर्शन किया।उद्घाटन एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव,दीप्ति सिंह ने किया।डॉग शो में अमर सिंह (आगरा) डॉग रोटवायलर दूसरे,अंशुल (अलीगढ़) का लैब्राडोर तीसरे,दीपक (आगरा) का गोल्डन रिट्रीवर चौथे,मुकुल (आगरा)का बीगल पांचवें,अमित उपाध्याय (अलीगढ़)का डाबरमैन छठवें,टीटू (आगरा)का जर्मन शेफर्ड सातवें,रामगोपाल (अलीगढ़) का ग्रेट डेन डॉग आठवें स्थान पर रहा।श्वान मालिकों को एलईडी टीवी, इंडक्शन,कूलिंग फैन,जूसर मशीन आदि दिया गया।पशुपालन विभाग की ओर से श्वानों का टीकाकरण किया गया।संचालन संदीप नक्षत्र,शत्रुघ्न दुबे ने किया। निर्णायक वीरेन शर्मा व सुरेंद्र मान रहे।वहीं राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में पहली बार कैट शो का भी आयोजन किया गया। इसमें 18 प्रजाति की बिल्लियों ने हिस्सा लिया।जिसमें इलहाम सिद्दीकी,बिल्ली पर्शियन और डॉ बशीर रईस,बिल्ली बंगाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस मौके पर पशुपालन अधिकारी डॉ केपी वार्ष्णेय,डॉ रमेश चंद,डॉ सुमित वार्ष्णेय,डॉ पुनीत वार्ष्णेय,डॉ मोहन सिंह,डॉ वर्षा सिंह,अध्यक्ष पीयूष साराभाई,सेक्रेटरी संदीप नक्षत्र,कोषाध्यक्ष अनुराग पांडे, हरेंद्र सिंह,गौरव गुप्ता, डॉ बशीर रईस खान आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक थाने पर आने वाली जन समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के दिए निर्देश
वरिष्ठ पुलिस आकाश कुलहरि की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद अलीगढ़ के प्रत्येक थाने पर जनसुनवाई केन्द्र पर प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद के थानो से आये पुलिसकर्मियो को ब्रीफ किया गया तथा सभी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।इस अवसर पर नीरज जादौन सहायक पुलिस अधीक्षक- क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय व प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे ।
कौशल विकास मिशन के तहत आईटीआई परिसर में किया गया वृहद रोजगार मेले का आयोजन
जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाया जाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई अलीगढ़ एवं कौशल विकास मिशन अलीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में 11 फरवरी को राजकीय आईटीआई अलीगढ़ में एक वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया।रोजगार मेले के माध्यम से एस.आर शर्मा सहायक निदेशक (सेवायोजन), मो० फैजान, मनीषा पाण्डेय मैनेजर द्वारा उपस्थित युवाओं को रोजगार हेतु प्रेरित किया गया। रोजगार मेले में 04 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। मेले में लगभग 128 बेरोजगार अभ्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 94 युवाओं को चयन किया गया।रोजगार मेला में देवेंद्र प्रताप सिंह,वेद प्रकाश गुप्ता, लव कुमार गुप्ता,कार्यालय सेवायोजन,हुकुम सिंह,आयुष शर्मा,पीपी शर्मा,राहुल चौधरी, अनुदेशक,यीशेन्द्र सिंह,योगेंद्र गौड़,जितेंद्र सिंह,कौशल किशोर आदि ने प्रतिभाग किया।
भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से महानगर कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई
भाजपा महानगर महिला मोर्चा की तरफ से महानगर कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मधुलिका राघव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि आज पं.दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद राजनीति में पारदर्शिता एवं साफ सुथरे धन के उपयोग को बढ़ावा देना है।कुछ महिलाओं ने नमो एप द्वारा आज ही कुछ धनराशि समर्पण दिवस पर समर्पित की।कार्यक्रम मेंं मुख्य रूप से गौरी आर्या ,ज्योति पम्मी ,अल्का चौधरी ,नगीना वार्ष्णेय ,नीलम सिंह ,अंजू आदि उपस्थित रहीं ।
टप्पल क्षेत्र में युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौके पर मौत
थाना टप्पल क्षेत्र के मोहल्ला होली चौक निवासी अजय (27 वर्षीय)पुत्र मटोल दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था सोमवार की सुबह वह घर से दिल्ली के लिए जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया घटना से अजय की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर छत्रिय लोग एकत्रित हो गए जब तक अज्ञात वाहन वहां से फरार हो गया क्षेत्रीय एकत्रित लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कोतवाली क्षेत्र में नामजद हमलावरों ने युवक के गले पर मारा ब्लेड,गंभीर घायल
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हड्डी गोदाम निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र अब्दुल सरताज कपड़े की फेरी का काम करता है कल शाम घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकला तभी रास्ते में शरीक, सोनू और असलम मिल गए उन्होंने इरफान से मोबाइल मांगा नहीं देने पर उसके साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी और उसके गले पर ब्लेड मारकर गंभीर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए और आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सासनी गेट क्षेत्र में युवक स्कूटी लेकर फैसला गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती
थाना सासनी गेट क्षेत्र के मोहल्ला सराय सुल्तानी निवासी शाकिर पुत्र मुबारक अली आज दोपहर अपने निजी काम से रेलवे रोड की तरफ जा रहा था तभी मदार गेट के पास उसकी स्कूटी फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया क्षेत्रीय लोगों ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंर्तगत जनपद में कई स्थानों पर निकाली गयी जागरूकता रैली
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंर्तगत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा से आशा,एएनएम,एवं समस्त स्टाफ द्वारा डॉ.अमित शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।दूसरी ओर नगरीय क्षेत्र में भुजपुरा स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. शमीम अंजुम के नेतृत्व में रैली निकाली गई।जिसमे जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया से बचाव हेतु खिड़कियों पर जाली लगाने मच्छरदानी एवं कूड़ा कबाड़ा इकट्ठा ना होने देने तथा पानी जवान होने एवं अन्य जानकारियां दी गई तथा साफ सफाई,इंडिया मारका टू का प्रयोग एवं खुले में शौच नहीं करने की अपील की।
जवां क्षेत्र के युवक की ट्रैक्टर से कुचलने से हुई मौत
थाना जवां क्षेत्र के गांव रोहिल्ला निवासी सचिन(19 वर्षीय)पुत्र राम प्रकाश ईट भट्टे पर मजदूरी करता था आज दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली में ईट भरकर साबित गढ़ चीनी मिल खलाकर कर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में छतारी के पास ट्रैक्टर पर बैठा सचिन उछलकर ट्रैक्टर के नीचे गिरा और उसके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
तहसील कोल में किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के डाटा फीडिंग का कार्य हुआ तेज
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम कोल जोगेंदर सिंह के नेतृत्व में तहसील कोल में ऑपरेटरों द्वारा किसान सम्मान योजना के तहत पात्र किसानों के डाटा फीडिग का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे किसान शासन की योजना का लाभ सभी पात्र किसान ले सके।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने निर्देश दिए कि डाटा फीडिंग का कार्य और तेजी से किया जाए जिससे समय से सभी पात्र किसानों को इस योजना का लाभ दिलाया जा सके।
जिला माहेश्वरी नवयुवक संघ व नयति हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एक विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
जिला माहेश्वरी नवयुवक संघ व नयति हॉस्पिटल(मथुरा)द्वारा आयोजित एक विचार गोष्ठी का आयोजन सोमवार को माहेश्वरी इंटर कॉलेज मथुरा रोड पर आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन आई एम ए के अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार वार्ष्णेय व संस्था के महामंत्री नितिन माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।जिसमें नयति हॉस्पिटल के वरिष्ठ किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्ण मोहन साहू ने मरीजों को खानपान पर नियमित व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इस आयोजन में डॉ इंशाद मोहम्मद ,डॉ अमित जादौन, डॉ अमित आर्य,विनीत केला,गिर्राज गोदानी, डॉ राजीव अग्रवाल,गौरव माहेश्वरी,आनंद माहेश्वरी आदि ने आभार व्यक्त किया।
डीपीआरओ के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) तेजी से चल रहा है फीडिंग कार्य
डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के अनुपालन में किसान सम्मान निधि योजना को लेकर डीपीआरओ पारुल सिसोदिया के नेतृत्व में विकास भवन में ऑपरेटरों द्वारा फीडिग कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे किसान सम्मान योजना का लाभ प्रत्येक पात्र किसान को दिया जा सके।
24 Express News Aligarh
अलीगढ़ की ताजा ख़बरों के लिए खबरों की जानकारी देने और विज्ञापन (एसएमएस,वाट्सएप) कराने के लिए सम्पर्क करें
Jitendra Garg
9359080748


Post A Comment: