6 दरिंदों ने घर से घसीट कर दलित महिला से खेत में किया गैंगरेप
गौतम बुध नगर आशीष सिंघल 
                                              प्रतीकात्मक फ़ोटो 
गौतम बुद्ध नगर के नालेज  पार्क थाना क्षेत्र के गांव कामबक्शपुर में रहने वाली एक दलित महिला को बीती रात 6  लोग उसके घर में से जबरदस्ती घसीट कर के खेत की तरफ ले गए और उसके साथ मारपीट करके सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है नोएडा क्षेत्र में इस घटना से दहशत है इस बारे में सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि महिला घर में सो रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले सचिन, रोहित, विकास, गौरव, अजय, रिंकू उसके घर आए और महिला को सोते समय घर से घसीटते हुए बाहर खेत की तरफ ले जाकर सभी आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक बलात्कार किया शनिवार को महिला बेसुध हालत में खेत में मिली इस बारे में महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है आरोपियों की तलाश की जा रही है उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा!
Share To:

Post A Comment: