दनकौर आशीष सिंघल :
दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित हतेवा गांव में शनिवार को चार लोगों के बिटोरों में आग लग गई। पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि शनिवार को अचानक उनके बिटोरे में आग लग गई । जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक पड़ोस के ही रामू, रविन्द्र व अनिल के भी बिटोरे जलकर राख हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।


Post A Comment: