आशीष सिंघल दनकौर
बिलासपुर- होली के मौके पर जुनेदपुर गाँव में हर वर्ष आयोजित होने वाले सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेन्ट के फाइनल को रोहित सुपर किंग्स की टीम ने नितिन नाइट राइडर्स की टीम को 5 विकेट से हराकर जीत लिया।
जुनेदपुर प्रीमियर लीग समिति के आयोजक मा. मनोज नागर व मा. दिनेश नागर ने बताया कि जुनेदपुर गांव में हर वर्ष होली पर क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन किया जाता है। जिसमे इस बार कुल 8 टीमो ने हिस्सा लिया।फाइनल में रोहित सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नितिन नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट पर 130 रन बनाए।जिसमे निखिल ने 17 गेंदों पर 42 व आदित्य नागर ने 38 रन अपनी टीम की और से बनाये।रोहित सुपर किंग्स की और से अन्नू नागर ने 3 ओवरों में 17 रन देकर 3 विकेट,रोहित ने 22 रन देकर 2 विकेट व भगत नागर ने 19 रन देकर 3 विकेट लिये।जबाब में रोहित सुपरकिंग्स की टीम ने निर्धारित लक्ष्य 14 ओवरों में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। रोहित सुपरकिंग्स की टीम की और से मोहित नागर व दीपक नागर ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। मोहित ने 35 व दीपक ने 29,राजू नागर ने 22 तथा रोहित सीनियर ने 20 रन अपनी टीम की और से बनाये।नितिन नाइट राइडर्स की और से प्रशान्त नागर ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अन्नू नागर मिला। जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मोहित नागर को दिया गया। सेंकी नागर को बेस्ट बॉलर जबकि तिमराज नागर को बेस्ट कैच का अवार्ड दिया गया। आदित्य नागर व गगन नागर को शतक लगाने पर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 7100 रुपये व ट्रॉफी व जबकि उपविजेता को 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान राजू नागर, कुलदीप एडवोकेट, कमल नागर,केशाराम नागर,दिनेश नागर,वीरेंद्र एडवोकेट, रणपाल नागर,सतीश शर्मा,संदीप फौजी,रमेश नागर,अभिषेक नागर,कैलाश नागर,राकेश नागर,देवेंद्र प्रधान,पिंकी नागर,कपिल,प्रवीण, आलोक,परविंद्र नागर,सुदीश,प्रमोद नागर,सुरेन्द्र कुमार,गौरव,नरेंद्र नागर,गज्जू , कृष्ण नागर,सौरभ नागर,हेमू आदि लोग मौजूद रहे।

Post A Comment: