करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया भगत सिंह बलिदान दिवस
बिलासपुर आशीष सिंघल
- शनिवार को दनकौर ब्लॉक के रोशनपुर गाँव स्थित मनु कान्वेंट पब्लिक स्कूल में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना के नेतृत्व में
शहीद भगतसिंह बलिदान दिवस उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके मनाया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर ने बताया कि हमारे देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में भारत माँ के अमर सपूतो सरदार भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा था। आजादी के मतवाले तीनो क्रांतिकारियों को 23 मार्च को अंग्रेजो द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था। भगतसिंह सिंह सहित तीनो क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी प्रशासन की नींव हिलाकर रख दी। जिससे अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हुए थे। उन्होंने बताया कि आज उनके शहीदी दिवस पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा रोशनपुर स्थित मनु कान्वेंट पब्लिक स्कूल में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके बलिदान दिवस का उल्लेख किया गया। इस दौरान सभी बच्चों को शहीदो के योगदान के प्रति जागरूक किया।तथा वहां उपस्थित सभी लोगो ने हमेशा देशहित में कार्य करने व देश मे व्याप्त भ्र्ष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली।
इस दौरान सदर तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र कसाना , अनुज कसाना,राहुल शर्मा,विपिन शर्मा विनीता शर्मा, कृष्ण कुमार, मोनिका नागर,सिमरन, संगीता,वर्षा ,शिवानी, भावना,रितिका,रचना आदि लोग मौजूद रहे।

Post A Comment: