नई दिल्ली,  Lok Sabha Election 2019 के लिए भाजपा ने 36 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम प्रमुख है। इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश के लिए 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जहां 11 अप्रैल को पहले ही चरण में मतदान होना है।
36 उम्मीदवारों की यह लिस्ट शुक्रवार देर रात जारी की गई है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए भी 6-6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। लिस्ट में असम और मेघालय से लोकसभा चुनाव के लिए 1-1 उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है।
भाजपा द्वारा जारी किए गए 36 उम्मीदवारों की इस लिस्ट में संबित पात्रा का नाम प्रमुख है। संबित पात्रा ओडिशा में पुरी लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे।
साभार जागरण न्यूज़ आशीष सिंघल 
Share To:

Post A Comment: