आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा


ग्रेटर नोएडा: आज दादरी में मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के मैदान पर चल रहे टी-20 टूर्नामेंट में श्री अतर सिंह प्रधान टीम (भोगपुर) ने बीस ओवर में 168 रन बनाए। गुड लक क्लब लक्ष्य का पीछा करने बहुत ही सधे हुए कदमों से उतरी ओर शुरुआत बहुत दमदार तरीके से की लेकिन आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गवाने की वजह से जीता जिताया मैच 26 रन से हार गई। आठ बल्लेबाज आखिरी आठ ओवरों में ही आउट हुए अच्छी बोलिंग व फील्डिंग के दम पर 168 रन बनाने वाली श्री अतर सिंह प्रधान टीम (भोगपुर) जीत गई है, अमित कुमार मैन ऑफ द मैच रहे 64 रन बनाकर। जीतने वाली टीम की तरफ से सही समय पर तीन विकेट जीवन भाटी और तीन विकेट बच्ची भाटी ने लिए। गुडलक क्लब की टीम सही शुरुआत का लाभ उठाने से चूक गई। आज के मैच में दोनों ही टीम की फील्डिंग देखने लायक थी युवा खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार क्षेत्ररक्षण किया। बहुत ही अच्छे अच्छे कैच देखने को मिले। इस मौके पर आज के मैच के मुख्य अतिथि अनीस अहमद टोनी सभासद, सतेन्द्र अधाना, संजू नागर, मणिपाल पहलवान, डॉ जयवीर भाटी फिजियोथेरेपिस्ट सीमा फिजियोथेरेपी, हरेन्द्र सिंह, पवन भाटी बढ़पुरा, कोच कबीर खान, नकुल नागर, अभिषेक, अनुज राणा, नवनीत चौहान, जुनैद मलिक, पप्पू मलिक, फिरोज मलिक, सद्दाम अब्बासी, मोशिन सिद्दीकी आदि के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
साभार इकलाख अब्बासी


Share To:

Post A Comment: