आशीष सिंघल दनकौर (ग्रेटर नॉएडा)

बुलंदशहर रोजा इफ्तार पार्टी में ना बुलाने और 5 लाख रुपए की फिरौती वसूलने के लिए रिश्तेदार ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर किया था तीन मासूम बच्चों का किडनेप, बाद में पकड़े जाने के डर से कर दी थी उनकी हत्या ।
1. SSP एन कोलांची ने घटना का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, मुख्य आरोपी बिलाल को उसके एक अन्य साथी गूंगा उर्फ इमरान समेत किया गिरफ्तार । 
2. मृतक बच्चों के पिता जमशेद का ममेरा भाई है बिलाल, उसका एक अन्य साथी सलमान देहली की 5 घटनाओं में है वांछित, जिसकी जमानत कराने के लिए उसे धन की थी जरुरत ।
3. फैसलाबाद से बच्चों को चाकलेट दिलाने के बहाने अगवा करके ले गए थे आरोपी, गांव धतूरी में तीनों की गोली मारकर हत्या करने के बाद शवों को पानी की हौद में डालकर हो गए थे फरार ।
4. सलमान ने की थी तीनों बच्चों की पिस्टल से गोली मारकर हत्या, सलमान पुलिस गिरफ्त से बाहर, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल अभी तक नहीं हुई बरामद
Share To:

Post A Comment: