(आशीष सिंघल) 

गोवर्धन-मथुरा रोड के चौड़ीकरण में बाधक विद्युत लाइन और खंबों को बिजली विभाग की ओर से स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए करीब दो वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी ने बिजली विभाग को करीब 4.5 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं, लेकिन आज तक बिजली अधिकारियों ने शिफ्टिंग का कार्य आरंभ नहीं कराया है।
राजमार्ग से गोवर्धन और डीगरोड को जोड़ने वाले प्रमुखतम मार्ग को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा फोरलेन किया जा रहा है। इसके लिए शासन से करीब 137 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके निर्माण में सैंकड़ों की तादाद में बिजली पोल, लाइन और ट्रांसफार्मर आदि बाधक बन रहे हैं। जिन्हें बिजली विभाग द्वारा स्थानांतरित किया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली विभाग को करीब 4.5 करोड़ रुपये की धनराशि करीब दो वर्ष पूर्व दे दी है। इसके बावजूद आज तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने यहां बिजली पोल और लाइन आदि की शिफ्टिंग का कार्य आरंभी ही नहीं किया है।
अब तक कई बार पीब्डल्यूडी द्वारा बिजली विभाग को पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन बिजली अधिकारियों ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया है। बिजली अधिकारी काम के ठीक ऐन मौके पर भारी दबाव के बाद काम शुरू करते हैं इससे सिर्फ काम की गति प्रभावित होती है, बल्कि ट्रेफिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है। ऐसा ही मामला भरतपुर रोड के चौड़ीकरण निर्माण कार्य में हुआ है।
-सुदर्शनकान्त वर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी अब तक लाइन शिफ्ट क्यों नहीं हुई है. इस पर कार्रवाई करेंगे।
-विनोद कुमार गंगवार, एसई, देहात विद्युत विभाग
 साभार हिन्दुस्तान टीम,मथुरा

Share To:

Post A Comment: