कलेक्टरगंज स्थित इमारत में लगी आग
कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित लकी होटल के पास गुण मंडी में बनी
पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। आग कितनी भायनक है
इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारत आग के
गोले की तरह नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि इमारत की ऊपरी मंजिल में कई परिवार रहते हैं,
जो अभी भी फंसे हुए हैं। इस इमारत के निचली मंजली में प्लास्टिक का
गोदाम है, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में दिक्कत आ रही है।
मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
साभार अमर उजाला आशीष सिंघल


Post A Comment: