आशीष सिंघल
दनकौर में चल रहे है दर्जनों गैर मान्यता प्राप्त स्कूल
एक सामाजिक संगठन करेगा मुख्यमंत्री से शिकायत
दनकौर। कस्बे में समेत क्षेत्र में शिक्षा विभाग के अधिकरियों की मिलीभगत से दर्जनों स्कूल गैर मान्यता के संचलित हो रहे है। जिससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चो के भविष्य से खुलेआम खिलवाड़ की का रही है। एक सामाजिक संगठन जल्द ही ऐसे स्कूलों के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत करेगा। लोगो का कहना है कि गैर मान्यता चल रहे स्कूलों के प्रबन्धक अभिभावकों से मोटी फीस वसूल रहे है। यदि अभिभावक स्कूल की मान्यता की जानकारी करते है तो उन्हें स्कूल संचालक एकड़ेमी की मान्यता दिखाकर शांत कर देते है। वहीं उपखंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र पवार का कहना है कि समय समय पर बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को नोटिस देकर बन्द करा दिया जाता है। इसके बाद भी यदि कोई स्कूल संचालक बिना मान्यता के स्कूल संचलित कर रहा है तो जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
Share To:

Post A Comment: