नई दिल्ली। अधिकतर एक्जिट पोल में यह पूर्वानुमान जताया गया है कि भाजपा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने वाली है।
कई एक्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। चुनाव परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।

कुछ एक्जिट पोल में कहा गया कि कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट मिल सकती है। यदि एक्जिट पोल सही साबित हुए तो यह आप के लिए बड़ा झटका होगा।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा 6 से 7 सीटें जीत सकती है जबकि कांग्रेस को शून्य या एक सीट मिल सकती है। 
न्यूज 24-चाणक्य के हिसाब से दिल्ली की सभी 7 सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। न्यूज18-इप्सोस के अनुसार दिल्ली में भाजपा को 6 से 7 सीटें तथा कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।
Sabhar WEBDUNIYA Ashish Singhal



Share To:

Post A Comment: