अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम अहमदाबाद पहुंचे। मोदी भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेंगे। इससे पहले मोदी 23 अप्रैल को अहमदाबाद गए थे। मतदान से पहले पहले मोदी ने मां से मुलाकात की थी। पेश है लाइव अपडेट्स
भाजपा अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-
- नरेन्द्र मोदी के करिश्मे से गुजरात में 26 में से 26 सीटें जीतीं
- सूरत की घटना का जिक्र करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि और परिजनों को सांत्वना
- संसद में एक समय भाजपा की केवल 2 सीटें थीं और आज हमें प्रचंड बहुमत मिला
- ये सब करिश्मा नरेन्द्र भाई के कारण हुआ है

- मोदी भाजपा के इसी कार्यालय में संगठन मंत्री हुआ करते थे लेकिन आज वे प्रधानमंत्री की हैसियत से यहां हैं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया
- मोदी और अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी हैं



- अहमदाबाद पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए
- सरदार पटेल की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करने के बाद मोदी का काफिला भाजपा दफ्तर की ओर चल पड़ा
- सूरत में हाल ही में एक कोचिंग संस्थान में आग लगने से 21 बच्चों की मौत के कारण मोदी के स्वागत में कोई ढोल-ताशे नहीं बजाए जा रहे हैं
साभार वेबदुनिया न्यूज़ आशीष सिंघल 
 
Share To:

Post A Comment: