उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भगवा वेष धारण किए एक बाबा को लेकर घूम रहे हैं.

अखिलेश यादव के साथ सीएम योगी का हमशक्ल (फोटो- ट्विटर)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों भगवा वेष धारण किए एक बाबा को लेकर घूम रहे हैं. इस बाबा की शक्ल योगी आदित्यनाथ से मिलती-जुलती है.
इस बाबा को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी. सपा नेता ने कहा, 'हम नकली भगवान तो नहीं ला सकते पर एक बाबा जी लाए हैं. ये हमारे साथ गोरखपुर छोड़ प्रदेश में सबको सरकार की सच्चाई बता रहे हैं'.

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है. योगी ने ट्वीट कर कहा, 'अपात्र पुत्र को पिता से राजनीतिक विरासत मिले तो पुत्र से संभलती नहीं है. 'भ्रष्टाचारियों की कुलदेवी' के सामने नतमस्तक होने के बाद 'कर्महीन कुलभूषण' 'लाल' से लगी छोड़, 'नीले' से निवृत्त और 'हरे' से हारकर अब 'भगवा शरणागत' हो रहे हैं. इन कपटी बहरूपियों और मायाजाल से जनता अब सजग है'.

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया. यूपी में  14 लोकसभा सीटों के लिए पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है. पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी. इस चरण के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूनम सिन्हा, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, आचार्य प्रमोद कृष्णम जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा.
साभार न्यूज़ 18 हिंदी आशीष सिंघल 

Share To:

Post A Comment: