आशीष सिंघल दनकौर
ग्रेटर नोएडा दनकौर कस्बे के टीचर्स कॉलोनी मोहल्ले में सोमवार की दोपहर अज्ञात चोरों द्वारा एक घर से हजारों का सामान चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है! पीड़ित व्यक्ति ने 100 नंबर पर तुरंत इसकी सूचना दी ! पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है दनकौर कस्बा निवासी चंद्रेश मोहन ने बताया है कि उनका एक मकान धनकोर कस्बे के टीचर्स कॉलोनी मोहल्ले में स्थित है जो ज्यादातर बंद ही रहता है पुलिस ने बताया कि वह रविवार को मकान की साफ-सफाई के उद्देश्य मकान पर गया था लेकिन समय अधिक न होने के चलते हुए मकान की पूरी तरह साफ सफाई नहीं कर सका सोमवार की दोपहर जब वह मकान की साफ-सफाई कराने हेतु दोबारा मकान पर पहुंचा तो आ मकान का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से इनवर्टर बैटरी नलों की महँगी टोंटी आदि का सामान चोरी कर लिया गया है
पीड़ित व्यक्ति ने लगभग 15000 का नुकसान बताया है पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है !



Post A Comment: