आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
आज दिनांक 03/09/2019 को विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल दनकौर में छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने ग्रेटर नोएडा के डीएलएफ वर्ल्ड स्कूल में रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में भाग लेकर पदक प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता का आयोजन गौतबुद्धनगर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा 29 अगस्त और 30 अगस्त को किया गया था।इस प्रतियोगिता में स्कूल के 10 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से रितेश सैनी,लकी सैनी,मुस्कान ने गोल्ड मेडल,चंचल,अल्तमश,चेतन्य गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीत कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया।इस प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों ने भाग लिया।







Post A Comment: