आशीष सिंघल दनकौर 


दनकौर- शासन द्वारा अध्यापको की हाजिरी के लिए लाये गए प्रेरणा एप के विरोध में जूनियर शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को अध्यापको ने पूरे जिले में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
            जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन नागर ने बताया कि अध्यापकों की हाजिरी के लिए लाये गए प्रेरणा एप के विरोध में जिले सहित पूरे प्रदेश में 2 से 4 सितम्बर तक बाजू पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर को होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह का भी शिक्षक विरोध करेगे। दनकौर स्थित जूनियर हाई स्कूल में निरंजन नागर के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।
        इस दौरान राकेश भाटी, रूपा शर्मा, पिंकी शर्मा, चंद्रशेखर, रोहित गोयल, बबिता व नीरज उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: