बुलंदशहर के तहसील सिकन्दरबाद में मोहल्ला केसरीबाडा में संचालित डी0डी0 कबाडी कन्या इंटर कोलिज की मुखिया / प्रधानाचार्य पर इसी स्कूल के निलंबित चल रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी मुनेश ने अभ्रदता व जातिसूचक शब्द के आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में एफ0आई0आर / मुकदमा दर्ज कराने व कार्यवाही की मांग की है। उसने बताया कि इस स्कूल की प्रधानाचार्य मुझको अनेको प्रकार से परेशान करती है ओर मुझको कभी इधर कभी उधर बैठने को कहते हुए दौडाती रहती है। ओर बताया कि मुझे बदतमीजी व अभ्रदता करते हुए जातिसूचक शब्द बोलकर मेरे मान सम्मान को ठेस पहुँचाई है। ओर यह कहती है कि में तुझे देख लूगीं में भी महिला हुँ मेरा भी कुछ अधिकार है। मुनेश ने कहा कि इसलिए में कोतवाली आया हू ओर कोतवाल साहब के दरबार में अपनी गुहार लगायी है। मुझे न्याय अवश्य मिलेगा। उपरोक्त प्रकरण की सच्चाई जानने हेतू डी0डी0 कबाडी स्कूल की प्रधानाचार्य से संपर्क किया ओर पूरी जानकारी जुटाई तो स्कूल की मुखिया ने सभी आरोपो को एक सिरे से खारिज करते बताया कि यह हमारा कर्मचारी मुनेश पदोउन्नति की चाहत में हम पर नाजायज़ दबाव बना रहा है। ओर बताया कि मुनेश वर्ष 2015 में हाईकोर्ट में कैस दर्ज करा चुका है ओर जिला विद्यालय निरीक्षण को संपूर्ण दस्तावेज रिसिव भी करा चुका है। ओर पदोंउन्नति करने पर रोक लगाने हेतु कोर्ट से स्टे करवा चुका है ओर हाईकोर्ट से एक बार हार भी चुका है। ओर फिर दुबारा वर्ष 2016 में हाईकोर्ट चला गया है ओर स्टे आजतक भी बरक़रार लगा हुआ है। ओर बताया कि मुनेश सही तरीके से काम नहीं करता था ओर स्कूल टाईम / डियूडी में बाहर घूमता रहता था। ओर स्कूल के अंदर इकट्ठे होकर राजनीति / मीटिंग करता रहता था। इसीलिए कुशल कार्य ना करने ओर जबरन दबाव बना कर पदोउन्नति कराने को लेकर हमने मुनेश को 18/10 /2019 को निलंबित कर दिया था। क्योंकि हम कानून से अलग नहीं है। जब हाईकोर्ट से स्टे है तो हम इसकी पदोउन्नति कैसै कर सकते है। इसलिए निलंबित होने से बौखलाया हुआ मुनेश ओरो के भडकाने पर यह प्रक्रिया / झूठा मुकदमा लिखवाया है। ओर हम पर गलत आरोप लगा रहा है।
बुलंदशहर से ब्यूरो चीफ मुकेश आर्य की रिपोर्ट


Post A Comment: