आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा

दनकौर :- मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे का है जहां पर आज मंगलवार को जहांगीरपुर निवासी करीब 10 किसानों के धान को बेचकर आ रहे एक ट्रैक्टर चालक के साथ करीब 7 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया था। घटना के बाद दनकौर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई । सूचना मिलने के बाद दनकौर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । लेकिन कुछ ही देर में जांच करने के बाद पता चला की 7 लाख रुपये की हेराफेरी करने में आरोपी ट्रैक्टर चालक का ही हाथ है । घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित किसान भी दनकौर कोतवाली पहुंचे और आरोपी ट्रैक्टर चालक को दनकौर पुलिस के सुपुर्द कर दिया । पीड़ित किसान आरोपी को दनकौर पुलिस के सुपुर्द करके कानूनी कार्रवाई करने की मांग करने लगे मगर पुलिस ने पीड़ित किसानों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दनकौर कोतवाली से टरका दिया। इसके करीब 2 घंटे बाद जब पीड़ित किसान दनकौर कोतवाली पहुंचे तो वहां देखा दनकौर पुलिस द्वारा आरोपी ट्रैक्टर चालक को छोड़ दिया गया है। इस बात से गुस्साए करीब 300 किसानों ने दनकौर कोतवाली में धरना देते हुए कोतवाली का घेराव किया । इस दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और दनकौर कोतवाली में धरने पर बैठ गए।
Share To:

Post A Comment: