आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा 

दनकौर कस्बे में रविवार की शाम एक युवक को बुरी तरह पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर बारह नामजद समय बत्तीस लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला दनकौर कस्बा के बिहारीलाल चौक के पास का है जहां रविवार की शाम एक बारात आई थी। इसी बारात में गुलावठी के सनोटा निवासी सतीश यादव अपनी स्कोर्पियो किराये पर लेकर आये थे। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उनकी गाड़ी पंडाल के पास खड़ी थी जहां पर कुछ युवक गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद करीब तीन दर्जन लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर पहूँच गए जिनको देखकर पीड़ित अपनी गाड़ी को गिरफ्तार करके भागने लगा मगर रास्तों से अनजान होने के चलते दनकौर के प्राथमिक स्वस्थ्य के केंद्र में गाड़ी घुसा दी जहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नही मिला। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने एकजुट होकर पीड़ित की जमकर पिटाई करते हुए स्कोर्पियो क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने इस संबंध में पीड़ित ने साजिद, आरिफ, वारिश, सलीम, मामू, नजरु, साकिर, साहिल, शाहरुख, इस्लाम, असगर, आसिफ, रहीस और करीब 20 अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सम्बन्ध में दनकौर कोतवाली प्रभारी शमरेश कुमार का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share To:

Post A Comment: