बता दें कि 17 अक्टूबर को ग्राम डबकोरा में सबदलपुर ,नरसेना निवासी धर्मपाल भूरा का शव मिला था। सप्ताहभर के अंतर्गत ही हत्या का खुलाशा आज सीओ अतुल चौबे की मौजूदगी में जहांगीराबाद पुलिस ने किया हैं। कम समय में पुलिस को मिली इस बड़ी कामयाबी पर सीनियर अफसरों ने भी जहांगीराबाद कोतवाल विवेक शर्मा की पीठ थपथपाई हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल चौबे ने बताया कि ग्राम बांसुरी निवासी धर्म सिंह उर्फ धर्मो पुत्र श्योराज एवं मृतक धर्मपाल भूरा दोनों मित्र थे। भूरा ने धर्म सिंह के यहां आ जाकर उसकी बेटी के साथ अवैध सम्बन्ध स्थापित किए। धर्म सिंह ने शक होने पर धर्मपाल को काफी समझाया लेकिन वह नही माना। जिसके चलते धर्मपाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई व शव को ईख के खेतो में फेंक दिया। सबूत का नामोनिशान मिटाने के लिए धर्मो ने धर्मपाल का मोबाइल फोन ,मोटरसाइकिल व बैग भी फेंक दिया। कोतवाल विवेक शर्मा ने बताया कि कॉल डिटेल्स से इस केस का खुलाशा करने में काफी मदद मिली हैं। अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।
बुलंदशहर से मुकेश आर्य की रिपोर्ट


Post A Comment: