आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा 
(24 एक्सप्रेस न्यूज़ खबरों में सबसे तेज, निष्पक्ष एवं निर्भिक)
              22.10.2019


बुलंदशहर ☛ जनपद के नोडल पुलिस अधिकारी/अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मंगलवार 22 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेगे बुलंदशहर, पुलिस थाना और लाईन का करेंगे निरीक्षण ।
1. जिले के सभी अधिकारी और थानेदारों के साथ क्रांईम को लेकर करेंगे मीटिंग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और मीडिया से भी होंगे रुबरु ।
☛ बाॅडी बिल्डर अमित चौधरी के साथ मारपीट का मामला, पत्नी रोमी चौधरी ने हंस विहार कालौनी के सोनू, मोनू, राहुल, अमित व दीपू के खिलाफ एफआईआर के लिए सिटी कोतवाली में दी तहरीर ।
1. रविवार रात करीब 8 बजे क्लासिक होटल के पास पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर की थी नामजदों ने अमित चौधरी के साथ मारपीट, लाठी और तमंचे से पीट-पीटकर कर दिया था घायल ।
☛ ट्रेनी IPS गोपाल चौधरी की जिले में आमद, SSP ने सिकंदराबाद CO सर्किल का सौंपा दायित्व, राघवेंद्र मिश्र सिकंदराबाद से हटाकर शिकारपुर और यहां से हटाए मनीष यादव को इसी पद पर भेजा स्याना, धन प्रकाश त्यागी स्याना से क्रांइम ब्रांच में किए स्थानांतरित ।
☛ स्वाट टीम ने सिटी क्षेत्र के देवीपुरा इलाके में इंडेन गैस एजेंसी के मुनिम के साथ हुई लूट का किया खुलासा, हरियाणा के एक शातिर लुटेरे जोगेंद्र सैनी को किया गिरफ्तार ।
1. कब्जे से लूटी 45 हजार रुपए की नगदी, अवैध असलहा और एक कार की बरामद, बदमाशों ने 22.7.19 को दिन-दहाड़े गैस एजेंसी के मुनीम से 5.67 लाख रुपए का लूटा था कैश ।
☛ सहायक पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार ने दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आज सिटी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल किया गश्त, महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी सिंह सहित सिटी क्षेत्र के चौकी प्रभारी साथ रहे मौजूद ।
☛ संस्कार हॉस्पिटल से अलग हुए डाॅ. संजीव अग्रवाल (फिजिशियन), मरीजों के इलाज में लगाया भेदभाव का आरोप, भविष्य में अपने मरीजों को वहां ना जाने की दी सलाह ।
☛ सिटी क्षेत्र के नरसलघाट इलाके में हर्ष फायरिंग का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर रविवार देर रात दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस ने वही के रहने वाले रिजवान और उसके भांजे आजम को किया नामजद ।
1. शनिवार को एक शादी समारोह में मामा भांजे दोनों ने रायफल और पिस्टल से दनादन गोलियां चलाकर की थी हर्ष फायरिंग, जिससे इलाके में मच गई थी भगदड़ और छत पर खड़े लोग बचे थे बाल-बाल ।
☛ फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट डालने पर एफआईआर, ककोड़ थाने में एक समुदाय के युवकों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जिसमें किसी ठाकुर प्रमोद भाटी को किया है नामजद ।
☛ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव लालपुर में जेई पवन कुमार के साथ बदसलूकी, विधुत लाईन खींचने के दौरान ग्रामीणों ने अभ्रदता, लाईन खींचने का किया विरोध ।
☛ सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बिल्सूरी में पैसे के लेन-देन के विवाद में मारपीट, कलयुगी बेटे ने पिता के साथ की मारपीट, पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे को किया गिरफ्तार ।
☛ अगौता क्षेत्र के गांव बागवाला मायके में रह रही दो सगी बहनों को उनके शौहरों ने दिया तीन तलाक, निकाह के बाद ससुराल में प्रताड़ित किए जाने पर दोनों सगी बहने रह रही थी मायके ।
1. गत दिवस दोनों के शौहरों ने घर पर आकर उनके साथ की गाली गुत्कार, दिया तीन तलाक, पिता ने दोनों पुत्रियों के शौहरों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट ।
☛ औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इलना में किशोरी के साथ छेड़छाड़, ग्रामीणों ने दूसरे गांव के तीन युवकों को पकड़कर धुना, किया पुलिस के हवाले ।
☛ डिबाई क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक प्रदीप कुमार को ब्लैकमेल करने के चक्कर में फंसे आठ कथित मीडियाकर्मी, पुलिस ने चिकित्सक की तहरीर पर उनके खिलाफ संगीन धाराओं में दर्ज की रिपोर्ट ।
1. चिकित्सक के क्लीनिक पर 4 अक्टूबर को ग्राम रहमापुर के इंद्रपाल की पत्नी ममता की हो गई थी मौत, मौत के लिए चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराकर कर रहे थे ब्लैकमेल, 5 लाख रुपए की मांग रहे थे रंगदारी ।
☛ अपर जिला सत्र न्यायाधीश द्वादश मनराज सिंह ने पत्नी की हत्या का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी पति को किया दंडित, उम्रकैद और 25 हजार रुपए अर्थदंड की सुनाई सजा ।
1. अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी विजय कुमार शर्मा ने की पैरवी, उनहोने बताया शिकारपुर कस्बे के मुहल्ला मुफ्तीवाड़ा में 30.4.17 की सुबह मोहम्मद खान ने अपनी पत्नी सितारा की बदचलनी के शक में गला घोटकर कर दी थी हत्या ।
☛ डीएम रोड स्थित राजदरबार होटल में पारुल बंसल और डोली अग्रवाल के संयुक्त संयोजन में दीपावली महोत्सव का हुआ आयोजन, मेघा अग्रवाल ने किया संचालन ।
1. महोत्सव में जगमग दीयों से जगमगा उठा हाॅल, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हर्षिता अग्रवाल को प्रथम और कीर्ति अग्रवाल को मिला द्वितीय पुरस्कार, इसके अलावा अनेक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन ।
☛ खुर्जा वेलफेयर सोसाइटी ने मिलन मैरिज होम में टीचर्स डेवलपमेंट वर्कशॉप का किया आयोजन, रिजवान उर रशीद खान ने की अध्यक्षता, डॉ. शान मोहम्मद ने किया संचालन ।
1. पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सचिव एस.एम. खान बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद, कहा इस सप्ताह एजुकेशन के लिए समर्पित सर सैयद अहमद खान और स्वर्गीय राष्ट्रपति कलाम साहब जैसी महान हस्तियों का हुआ था जन्म ।
2. कहा टीचर्स अपने स्टूडेंट्स को तालीम के साथ-साथ उनकी तरबीयत भी करें, खुर्जा में लड़कियों के लिए हायर एजुकेशन सेंट बनाने की जरूरत पर दिया जोर ।
साभार दैनिक पीड़ित मानव न्यूज

Share To:

Post A Comment: