आशीष सिंघल ग्रेटर नॉएडा 

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष और हिंदूवादी नेता अमित जानी को जान से मारने की धमकी का पत्र मिला है बुर्का धारी एक महिला रविवार शाम को sector-15a स्थित उनके कारपोरेट हाउस पहुंची और गार्ड को धमकी भरा पत्र पकड़ा कर लौट गई पत्र देने की यह घटना लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है अमित जानी की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया कि रविवार शाम करीब 5:00 बजे वह सेक्टर 15a में स्थित अपने कारपोरेट टावर में बैठे थे इसी दौरान ऑटो में एक बुर्का धारी महिला वहां पहुंची और गेट पर आकर बेल बजाई बेल सुनकर गार्ड ने मेन गेट खोला तो महिला ने उसे एक लिफाफा दिया और कहा कि इसे अमित जानी को दे देना इसके बाद महिला तुरंत ऑटो में बैठकर वहां से चली गई पत्र में लिखा था कि कमलेश तिवारी के बाद अब अगला नंबर उसका है योगी की छाती पर चढ़कर कमलेश को मारा था अब मोदी की छाती पर चढ़कर तुझे मारेंगे इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गार्ड और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने  कब्जे में ले ली है !
एसएसपी बैभव कृष्ण ने बताया कि अमित जानी की शिकायत पर थाना सेक्टर 20 में केस दर्ज किया गया है मामले की जाँच की जा रही है !
Share To:

Post A Comment: