आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा
जनपद गौतमबुद्ध नगर के नागरिकों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा एवं उनके सहयोगी अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में आज अधिकारी आवास कालोनी सैक्टर 27 नोएडा में 39 घरों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 216 विभिन्न पात्र निरीक्षित किये गये। 05 पात्रों का पानी खाली करवाया गया। देवेन्द्र निवासी मकान नं0जी31 जो नोएडा विकास प्रधिकरण में कार्यरत है उनके घर के कूलर में लार्वा मिलने पर धनराशि 500 रुपये का अर्थ दंड लगाया गया। यह जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी राजेश शर्मा के द्वारा दी गई है। उन्होंने समस्त जनपद वासियों का आह्वान किया है कि सभी सामान्य नागरिक अपने घरों तथा छतों पर खाली पात्रों में पानी इकट्ठा न होने दें वहीं दूसरी ओर प्रतिष्ठानों में भी इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। अन्यथा की स्थिति में निरीक्षण में यदि कहीं पर भी मच्छर जनित लार्वा पाया जाएगा तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जाएगी।


Post A Comment: