आशीष सिंघल दनकौर
कल दिनांक 20 अक्टूबर 2019 दिन रविवार को एस•डी•आर•वी कॉन्वेंट स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का श्री रमेश चंद्र विद्यावती तंबाकू वाले चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली द्वारा आयोजन कराया गया जिसमें क्षेत्र के 21 स्कूलों ने भाग लिया इसमें सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण मौजूद रहे जिसमें कैप्टन अकैडमी , यश कान्वेंट, ग्रीन वैली , माता शंकरी देवी, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल , बाबा रामफल, लक्ष्य कान्वेंट, श्रीमती सुरेश देवी ,और अन्य अन्य स्कूलों की प्रधानाचार्य और आध्यपक , अध्यापिकाएं मौजूद रहे इसक उद्घाटन गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार श्री *बच्चू सिंह* ने किया| ट्रस्ट के फाउंडर *श्री शशि गर्ग* ने दीप प्रज्ज्वलित किया एवं श्री द्रोण गौशाला के प्रबंधक *रजनीकांत अग्रवाल* एवं एस•डी•आर•वी की प्रधानाचार्य श्रीमती *गार्गी घोष* ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण किया प्रतियोगिता में 699 बच्चों ने भाग लिया जिसमें कक्षा 6 में एस•डी•आर•वी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ऋषभी जैन तथा शौर्य गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान एस•डी•आर•वी कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंस कुमार तथा प्रिया मलिक ने जीता तृतीय स्थान माता शंकरी देवी के ध्रुव एवं जे•एस स्कूल की सनी मालिक ने जीता इसी तरह कक्षा 9 में एस•डी•आर•वी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा तनु भाटी ने प्रथम, एस•डी•आर•वी की छात्रा दिशा को द्वितीय एवं एस•डी•आर•वी की छात्रा संध्या को तृतीया स्थान प्राप्त हुआ | कक्षा 6 में प्रथम को रू•2500 प्रति माह द्वितीय को 2000 एवं तृतीय को 1500 प्रतिमाह रुपए 3 साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी, कक्षा 9 में प्रथम को रू•3000 द्वितीय को 2000 एवं तृतीय को 1500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी , यह 2 वर्ष तक मिलेगी इसके बाद वरीयता के अनुसार कक्षा 9 के 12 छात्रों को ₹1000 प्रतिमाह 2 वर्ष तक तथा कक्षा 6 के 12 छात्रों को ₹500 प्रतिमाह 3 वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी यह जानकारी हमें स्कूल के डायरेक्टर *संदीप जैन* द्वारा दी गई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती गार्गी घोष ने सभी अतिथियों का एवं बाहर से आए हुए प्राचार्य अध्यापक गण का व एस•डी•आर•वी के समस्त स्टाफ का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद दिया उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों में से प्रतिभा निखर कर आती है और ऐसे इन्हीं प्रतिभाओं से निकलते है एवं उन्होंने अंत में ट्रस्ट का भी आभार व्यक्त किया | रजनीकांत अग्रवाल , शशि गर्ग , संदीप जैन एवं प्रधानाचार्य गार्गी घोष ने सभी स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया|








Post A Comment: