आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा






भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिला गौतम बुद्ध नगर के जिला कोषाध्यक्ष महिपाल गर्ग के नेतृत्व में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वी०के०श्री वास्तव, चिकित्सा अधिकारी दनकौर धीरज पाल गंगवार ने द्रोण गौशाला का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उनके साथ यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान मौके पर गली हुई धान की कुट्टी,सड़ा हुआ भुस,नकली खल, और बीमारी से ग्रस्त, ताज़ी और जल्दी बियाई गायों को धूप में बैठे देखकर अधिकारी और भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने गायों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार को जिलाधिकारी और मा०मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखने की पर सहमति जताई।
श्री द्रोण गौशाला को चलाने के लिए कई संस्थाओं को श्री द्रोण गौशाला के नाम पर खोला गया है और काफी दानदाता आए दिन गौशाला को दान के रूप में काफी धन देते हैं, फिर भी गायों की ऐसी स्थिति काफी विचारणीय है।
गौशाला की आड़ में इसी प्रकार से कुछ लोगों ने काफ़ी भ्रष्टाचार करके काफी धन अर्जित किया है।जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता जन जन तक इस आवाज को पहुँचाकर बड़े से बडा आंदोलन करने के लिए तैयार है। चाहे उसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर पहुँचकर वहाँ महापंचायत करके इस समस्या से मा०मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा।
इस मौके पर अशोक नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, उधम नागर जिलाध्यक्ष, कृष्ण भाटी जिला प्रवक्ता, सुनील चचूला मेरठ मण्डल उपाध्यक्ष, बिजेंद्र प्रधान, भोला कसाना, आशीष सिंघल प्रदेश मीडिया प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment: