आशीष सिंघल दनकौर ग्रेटर नोएडा
बिलासपुर- सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा बिलासपुर स्थित कॉलिज ऑफ एजुकेशन में मीटिंग करके सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमे कई युवाओ व टीचरों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अरुण नागर ने बताया कि आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। बिलासपुर के कॉलिज ऑफ एजुकेशन में मेरठ के कंकरखेड़ा से अध्यापिका कु. मनीता व ग्रेटर नोएडा से दीपिका यादव,मंडी श्यामनगर से विकास शर्मा तथा बिलासपुर से सौरभ को संगठन की सदस्यता दिलाई। अरुण नागर ने कहा कि संगठन भ्र्ष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगो को जोड़कर संगठन जल्द ही किसानों व क्षेत्र के लोगो के लिए टोल टैक्स की आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।
इस दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अरुण नागर,मनीता, दीपिका यादव,सौरभ,विकास शर्मा,प्रेम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।


Post A Comment: