आशीष सिंघल ग्रेटर नोएडा

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान किया है कि अयोध्या के संदर्भ में आने वाले सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के उपरांत जनपद गौतम बुध नगर में यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का कृत्य किया, इस संबंध में आने वाले व्हाट्सएप मैसेज को आगे फॉरवर्ड किया या सोशल मीडिया पर आपसी सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया तो ऐसी परिस्थिति में जिला प्रशासन की ओर से तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधित अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी तथा उनकी संपत्ति को अटैच करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। उसके उपरांत संबंधित असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन द्वारा रासुका भी लगाई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा लगातार जिला पीस कमेटी की बैठक करते हुए अलग-अलग समुदाय के संभ्रांत नागरिकों से वार्तालाप किया जा रहा है। जिला पीस कमेटी की बैठक में यह तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद के सभी वर्गों के लोग जनपद में सद्भाव चाहते हैं, शांति व्यवस्था चाहते हैं सभी वर्गों के संभ्रांत नागरिकों के द्वारा जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया गया है। ऐसे में यदि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो जिला प्रशासन तत्काल सख्त कार्यवाही करेगा। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने जिला पीस कमेटी के माध्यम से यह संदेश समस्त जनपद वासियों को दिया है।
 इस संबंध में देखें वीडियो👇🏾*
Share To:

Post A Comment: